Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“पेट में गोली मारो”… लेकिन चली सीने में! दोस्त से खुद को मरवाकर प्रेमिका के घरवालों के खिलाफ रच रहा था साजिश, गई जान

UP Crime News: मेरठ के अम्हेड़ा आदिपुर गांव में युवक हर्ष ने प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए दोस्त से खुद पर गोली चलवाई, लेकिन गोली सीने में लगने से मौके पर मौत हो गई. पुलिस जांच में सामने आया पूरा मामला.

UP Crime News

UP Crime News: मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा आदिपुर में 21 वर्षीय हर्ष ने प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए अपने 16 साल के नाबालिग दोस्त से तमंचे से खुद पर गोली चलवाई. गोली पेट की साइड में लगने के बजाए सीने में जा लगी, जिससे हर्ष की मौके पर मौत हो गई. हर्ष का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर ईख के खेत में पेड़ के नीचे मिला और घटना में प्रयुक्त तमंचा भी मौके पर पड़ा मिला.

देर शाम से लापता हर्ष को उनके परिजनों ने कई जगह ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला सुबह पड़ोस के खेत में शव मिलने से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तहकीकात शुरू की तो हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ . जिसके बाद गंगानगर थाना पुलिस ने हर्ष के नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया.

सीने में लगी गोली, मौके पर ही हो गई मौत

घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा आदिपुर गांव में संजय जाटव का परिवार रहता है. संजय का बेटा देर शाम करीब सात बजे घर से निकल गया. देर रात तक घर नहीं लौटा. परिजनों ने कई जगह तलाशा, परंतु पता नहीं चला. अगले दिन परिजनों ने डायल-112 को कॉल करके ईख के खेत में पेड़ के नीचे शव पड़ा होने की सूचना दी.

पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई. परिजन भी मौके पर पहुंच गए. जांच के लिए बुलाई गई फोरेंसिक टीम को शव के नीचे तमंचा मिला, उसमें कारतूस का खोखा फंसा हुआ था. इसके बाद हर्ष के पिता संजय ने हर्ष की प्रेमिका के पिता और उसके चचेरे भाई पर हत्या का केस दर्ज करा दिया. क्योंकि कुछ दिन पहले हर्ष और प्रेमिका के परिवार वालों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी.

हत्या की FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच करनी शुरू की तो युवती के पिता और अन्य परिजन सीसीटीवी कैमरों के लिहाज से घर पर ही मौजूद पाए गए. इसके बाद पुलिस ने अन्य फुटेज खंगाले तो गांव के बाहर हाइवे किनारे शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी के फुटेज में हर्ष और उसका दोस्त शराब खरीदते व आते-जाते दिखाई दिए. पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हर्ष का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया.

नाबालिग दोस्त ने कबूला जुर्म, चौंकाने वाला खुलासा

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने यह भी बताया कि हर्ष के नाबालिग दोस्त ने पुलिस को बताया कि रात करीब एक बजे हर्ष ने उसे तमंचा देकर यह कहकर पेट पर गोली मारने के लिए कहा कि गोली पेट से छूकर निकलनी चाहिए, जिससे वह युवती के परिजनों को फंसा सके. इसके बाद दोनों ने शराब पी और फिर नशे में दोस्त ने तमंचे से गोली चलाई और यह गोली पेट के बजाय हर्ष के सीने में जा लगी जिससे हर्ष की मौके मौत हो गई.

दोस्त हर्ष की मौत के बाद आरोपी ने शराब के शराब के पव्वे और खाने को उठाकर बहुत दूर फेंक दिया. हर्ष का फोन फ्लाइट मोड पर लगाकर नलकूप की छत पर फेंक दिया. एक कारतूस घटनास्थल से काफी दूर फेंका और घर जाकर सो गया. अब पुलिस ने हर्ष की हत्या के आरोप में उसके नाबालिग दोस्त को जुविनाइल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: कथावाचक कांड के बाद इटावा के दांदरपुर में बवाल, यूपी पुलिस से भिड़ी ‘अहीर रेजिमेंट’, खूब हुई पत्थरबाजी

– भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital