फोटो: वेलिंगबोरो के मेयर राजकुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से हैं. उन्होंने अभी कल्कि धाम के आचार्य प्रमोद से आशीर्वाद लिया.
UK London Mayor Rajkumar Mishra: यूनाइटेड किंगडम (UK) के वेलिंगबोरो में एक भारतीय राजकुमार मिश्रा मेयर बन गए हैं. राजकुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के भटेवरा गांव के रहने वाले हैं, जिन्होंने हाल ही में वेलिंगबोरो (UK) के मेयर का चुनाव जीता.
अपनी जीत के कुछ समय बाद राजकुमार मिश्रा की कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई. उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम से आशीर्वाद लिया. आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने संभल स्थित श्री कल्कि धाम आने का निमंत्रण स्वीकार किया. इस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा करते हुए लिखा, “भारत का गौरव बढ़ाने हेतु आत्मीय बधाई के साथ शुभाशीष.”
लंदन के नव नियुक्त “मेयर”
राजकुमार मिश्रा ने वीडियो कॉल पर आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत “श्री कल्कि धाम” आने का निमंत्रण स्वीकार किया, भारत का “गौरव” बढ़ाने हेतु आत्मीय “बधाई” के साथ शुभाशीष. https://t.co/pIzSBW26Ws pic.twitter.com/uFECMG00w9— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) May 21, 2025
प्रेरणादायक है राजकुमार मिश्रा की कहानी
राजकुमार मिश्रा की कहानी प्रेरणादायक है. बीटेक के बाद एमटेक करने लंदन गए राजकुमार को एक करोड़ के सालाना पैकेज पर नौकरी मिली थी. चार महीने पहले उन्होंने राजनीति में कदम रखा और टाउन काउंसिलर बने. इसके बाद अप्रैल में वे वेलिंगबोरो के मेयर चुने गए.
उनका गांव भटेवरा मिर्जापुर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर है. राजकुमार ने कहा, “मिर्जापुर ने मुझे निडर रहना सिखाया. सवाल पूछने की आदत वहीं से मिली.”
उनकी उपलब्धि से न केवल ब्राह्मण समाज, बल्कि पूरे भारत को गर्व हुआ है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी उनकी सफलता को भारत की शान बढ़ाने वाला कदम बताया. राजकुमार अब लंदन में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं.


यह भी पढ़िए: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने Rahul Gandhi पर बोला हमला— “लश्कर-ए-कांग्रेस-ए-राहुल फिर से सबूत मांगने में जुट गया”
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

