MLA Rajeshwar Singh
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है कि कांग्रेस पार्टी ईरान जैसे आतंकी समर्थक और परमाणु हथियार चाहने वाले राष्ट्र का बचाव कर रही है, जबकि इज़राइल जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र को निशाना बना रही है, जो अपने नागरिकों और राष्ट्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है. यह कहना है विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का.
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कांग्रेस ईरान को ‘पुराना मित्र’ कह रही है लेकिन देश को याद रखना चाहिए कि-
यही ईरान है जिसने कश्मीर पर भारत को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया.
दिल्ली दंगों और नागरिकता कानून के समय भारत पर “मुसलमानों का नरसंहार रोकने” की भाषा बोली.
भारत के आंतरिक मामलों में दखल देकर पाकिस्तान और कट्टरपंथियों जैसी भाषा बोली.

कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण की राजनीति
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह आगे कहते हैं कि जब अमेरिका, यूरोप और इज़राइल जैसे देश तेहरान द्वारा प्रायोजित आतंक नेटवर्क के खिलाफ कदम उठा रहे हैं तो कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है. यह राष्ट्रहित नहीं, मतलबी तुष्टीकरण की राजनीति है.

ये भी पढ़ें- भारतीय नौसेना को मिला नया स्टील्थ फ्रिगेट ‘INS तमाल’, रूस के कालिनिनग्राद में होगा कमीशन
“कांग्रेस की यह राष्ट्रविरोधी लाइन अस्वीकार्य है”
विधायक डॉ. सिंह ने कहा कि “भारत आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के साथ खड़ा है, कांग्रेस की यह राष्ट्रविरोधी लाइन अस्वीकार्य है. परमाणु हथियार संपन्न ईरान सिर्फ इज़राइल का नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का संकट है. इज़राइल की आत्मरक्षा की नीति मानवता को परमाणु ब्लैकमेल से बचाने का प्रयास है.

राष्ट्रव्यापी सहमति की अपील
राजेश्वर सिंह ने की राष्ट्रव्यापी सहमति की अपील करते हुए कहा कि “मैं सभी राष्ट्रवादी दलों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील करता हूँ कि कांग्रेस के इस खतरनाक रुख को पूरी तरह खारिज करें. यह मुद्दा वामपंथ या दक्षिणपंथ का नहीं, सही बनाम ग़लत, आतंक बनाम मानवता का है.
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आतंकी विचारधारा और उन्हें पालने वाले देशों को किसी भी रूप में समर्थन नहीं मिलना चाहिए.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





