Pizza Spitting Case: समीर आलम/नोएडा: पिज्जा लगभग हर किसी का पसंदीदा जंक फूड है. ये केवल एक खाना नहीं, बल्कि एक कम्पर्ट फूड और सोशल स्टेटस भी बन गया है, खासकर Gen-Z के लिए. लेकिन खानें-पीने की चीजों से छेड़छाड़ वाले मामलों में अब पिज्जा भी शामिल हो गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव इलाके में एक पिज्जा शॉप के कर्मचारी पर आरोप लगा है कि वह पिज्जा बेस पर थूककर उसे ग्राहकों को परोस रहा था. इसके चलते अब इलाके के लोगों में तनाव और गुस्सा देखने को मिल रहा है.
कैसे खुला मामला?
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-22 के चौड़ा गांव में ‘पिज्जा हंट’ नाम से एक दुकान चलाई जा रही थी. आरोप है कि यहां काम करने वाला मुजम्मिल नाम का युवक पिज्जा बनाते समय उसमें थूक रहा था. किसी ने इस पूरी हरकत का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट पर डाल दिया. जैसे ही ये वीडियो स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों तक पहुंचा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा.
संगठनों के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई. नाराज लोगों ने आरोपी मुजम्मिल को पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस की कार्रवाई और पूछताछ
थाना-24 पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया है. पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और खाद्य सुरक्षा विभाग को भी इसकी सूचना दी जा सकती है.
फूड हाइजीन पर फिर उठे सवाल
बता दें कि पिछले कुछ समय में एनसीआर (NCR) के अलग-अलग हिस्सों से जूस में गंदगी मिलाने या रोटी पर थूकने जैसे कई मामले सामने आए हैं. नोएडा की ये घटना उसी कड़ी में एक और चिंताजनक अध्याय जोड़ती है. ऐसे में लोगों का भाहर जाकर खाना खानें पर से भरोसा ही उतर जाएगा.
ये भी पढ़े: चंदौली में सनसनीखेज वारदात: ट्रेन में युवक का कत्ल, तीन थानों की फोर्स और जीआरपी जांच में जुटी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


