Bharat Express DD Free Dish

उत्तर प्रदेश

UP Government Jobs: 'मिशन रोजगार' के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने 818 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए ऐलान किया कि अगले 6 महीनों में पारदर्शी प्रक्रिया के साथ राज्य में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी.

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपने दफ्तर के बाहर नया पोस्टर लगाया है.

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए ‘सारथी दीदी’ मॉडल तैयार किया जा रहा है. महिला ड्राइवर, लाइव लोकेशन, SOS सुविधा और 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था होगी.

Patanjali Controversy: कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि पर घी के बाद अब मिर्च में मिलावट का आरोप लगाया है.

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की 4800 मीटर दौड़ के दौरान BTech पास अभ्यर्थी की मौत. 11 चक्कर पूरे करने के बाद फिनिश लाइन से 50 मीटर पहले गिरा.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने तीन संभागों के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ संगठन की जमीनी स्थिति और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव में इतनी बुरी तरह हारेगी, जितनी उन्होंने देखी नहीं होगी.

गोंडा में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि द्वारा 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

UP BJP Leader Plot Blast: चित्रकूट में भाजपा नेता के खाली प्लॉट में हुए भीषण धमाके के 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. मौके से इंसानी पैर व विस्फोटक के अवशेष तो मिले, लेकिन मृतक की शिनाख्त और बाकी शरीर का सुराग नहीं लग सका है.

Azamgarh Shibli College News: यूपी के आजमगढ़ में आंबेडकर नगर की एक बीएससी छात्रा के मेंहनगर में भटकते पाए जाने के बाद बजरंग दल ने धर्मांतरण और 'लव जिहाद' सिंडिकेट का सनसनीखेज आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस ने नमाज पढ़ने की जगह तलाशने के दावों को खारिज किया.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शौकीन गार्डन इलाके में एक बिल्ली के बच्चे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया. मामूली विवाद ने तूल पकड़ा तो दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले, धारदार हथियार लहराए गए और फायरिंग का भी आरोप लगा. इस हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.