Bharat Express DD Free Dish

उत्तर प्रदेश

Lucknow Hit And Run Case: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक हिंदू युवती को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है. जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती कार के बोनट पर दिखाई देती है.

UP Politics: सपा की पारंपरिक पहचान 'लाल टोपी' के साथ अब 'नीला रंग' भी शामिल हो गया है. अखिलेश यादव ने छात्र सभा के लिए नई यूनिफॉर्म जारी कर 2027 के यूपी चुनाव से पहले दलित मतदाताओं को साधने और 'PDA' फॉर्मूले को एक नया visual स्वरूप देने का प्रयास किया है.

UCC Controversy: अखिलेश यादव द्वारा UCC को ‘अंडरग्राउंड कम्युनल कांस्पीरेसी’ कहने पर बीजेपी नीत NDA नेताओं ने तीखा हमला बोला.

Laxmi Narayan Chaudhary on Shivpal Yadav: शिवपाल यादव को हटाकर अखिलेश यादव लोहिया ट्रस्ट के नए अध्यक्ष बने हैं. इसपर यूपी के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बृज भाषा में कसा तीखा तंज कसा है.

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इसमें 12,405 सहायक अध्यापकों और 2,607 PGT पद शामिल हैं. लिखित परीक्षाएं दिसंबर 2026 में प्रस्तावित हैं.

उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की हालत में सड़क पर लड़खड़ाते हुए वीडियो वायरल हुआ है.

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में घायल युवक अस्पताल में भर्ती है, जबकि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर रस्साकशी शुरू हो गई है. सपा जहां 60-70 सीटें देने की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस 105 सीटों की मांग पर अड़ी है.

Lucknow Crime News: लखनऊ में EMI न भरने पर युवक को बंधक बनाकर पीटने और ब्लड बैंक में ले जाकर खून निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि रिकवरी एजेंट ने युवक को 5 दिन तक बंधक बनाकर मजदूरी कराई और बेरहमी से पिटाई की.

GROUND REPORT SHAMLI: सरकार के महत्वाकांक्षी E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गन्ना किसानों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. हाथी करौदा गांव में भारत एक्सप्रेस संवाददाता की पड़ताल में किसानों ने कहा कि इथेनॉल उत्पादन बढ़ने के बावजूद उनकी लागत नहीं निकल पा रही है और उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल करने की मांग की है.