Pilibhit Tiger Attack: गन्ने की फसल देखने खेत पर गया था किसान, पहले से घात लगाये बाघ ने बना डाला अपना ‘निवाला’
Pilibhit Tiger Attack: पीलीभीत में एक बाघ ने किसान को अपना शिकार बना लिया. किसान सुबह-सुबह अपने खेत पर गन्ने की फसल देखने गया था. तभी वहां पर घात लगाये बैठे बाघ ने उसपर हमला कर दिया.
Kanwar Yatra: ‘श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
सावन महीने में कांवड़ यात्रा के सुचारु संचालन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक की. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं.
छांगुर बाबा का एक और सच आया सामने, 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के इस उम्मीदवार के लिए किया था प्रचार, लेकिन…
धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (Chaangur Baba) की गिरफ्तारी के बाद से एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.
सुप्रीम कोर्ट यूपी सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई को तैयार
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 से अधिक सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए हामी भर दी है. याचिका में शिक्षा के अधिकार कानून के उल्लंघन का हवाला देते हुए मर्जर नीति को चुनौती दी गई है.
मुरादाबाद माब लिंचिंग केस में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन की राज्य सरकार से जानकारी तलब, हाईकोर्ट ने पुलिस विवेचना पर लगाई रोक
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुरादाबाद के मझोला में हुई माब लिंचिंग मामले की पुलिस जांच पर रोक लगाई है और सुप्रीम कोर्ट के तहसीन पूनावाला केस के निर्देशों के पालन को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी है. अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी.
Kanwar Yatra: महिला तीर्थयात्रियों की हिफाजत के लिए योगी सरकार ने तैनात कीं 10,000+ महिला पुलिसकर्मी, 150 से ज्यादा हेल्प डेस्क स्थापित
Kanwar Yatra 2025: इस बार कांवड़ यात्रा में महिला सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने 10,000+ महिला पुलिसकर्मी तैनात कीं, 150+ हेल्प डेस्क और शक्ति बूथ स्थापित की जा रहीं, क्यूआरटी गश्त बढ़ाई गई.
यूपी के 11 विरासत भवनों और किलों को भव्य पर्यटन स्थलों में बदलेगी योगी सरकार
योगी सरकार यूपी की ऐतिहासिक विरासतों को संवारने जा रही है. 11 किलों और भवनों को पर्यटन स्थलों में बदलने की योजना से पर्यटन, रोजगार और संस्कृति को नई उड़ान मिलेगी.
फेसबुक पर प्यार, फिर रेप और धर्म परिवर्तन की साजिश, शाहजहांपुर में लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला आया सामने, डेढ़ दर्जन युवतियां हुईं शिकार
पीाड़िता का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई, तो कासिब और उसके परिवार ने जबरन गर्भपात कराने की कोशिश की, मना करने पर कासिब ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे तीन महीने का उसका गर्भ गिर गया.
न्यायपालिका पर पुलिस का अप्रत्याशित हस्तक्षेप: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 90 वर्षीय याचिकाकर्ता और उनके वकील को धमकाने व रिश्वत मामले में पुलिस पर सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने ACS गृह और एसपी जौनपुर से हलफनामा मांगा है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने का आदेश दिया है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को गर्भपात की अनुमति दी, सरकार उठाएगी पूरा खर्च
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कौशाम्बी की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को 28 सप्ताह की गर्भावस्था के बाद भी गर्भपात की अनुमति दी है. कोर्ट ने राज्य सरकार को सभी चिकित्सा और अन्य खर्च उठाने का निर्देश दिया है.







