रिश्वत के पैसे लौटाओ, वरना सस्पेंड कर दूंगा! जब भरी सभा में दरोगा की करतूत पर भड़क उठे गोंडा के DIG; Video Viral
गोंडा में चार्जशीट लगाने के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेने और फिर फाइनल रिपोर्ट लगाने वाले दरोगा की करतूत पर डीआईजी सख्त हो गए हैं. डीआईजी का एसएचओ को फोन पर फटकार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
‘किडनैपिंग नहीं, ये है मोहब्बत…’, हिंदू युवक का हाथ थाम क्या बोली मुस्लिम युवती?
जालौन की एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से अपनी मर्जी से शादी करने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है. युवती ने परिवार पर जबरन शादी कराने और झूठा केस दर्ज कराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है...
बीजेपी का ‘ऑपरेशन यूपी’: सीटों को 4 कैटेगरी में बांटकर अमित शाह ने तैयार किया जीत का फॉर्मूला
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बीजेपी ने अमित शाह के नेतृत्व में नया ब्लूप्रिंट तैयार किया है. राज्य की सभी सीटों को A, B, C, D कैटेगरी में बांटकर टिकट देने का सिर्फ एक ही फॉर्मूला तय किया गया है 'जीत की गारंटी'.
कौशांबी में 7 बच्चों की मां समधी संग हुई फरार, पति को फोन पर मिली धमकी
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 7 बच्चों की मां अपने ही समधी संग फरार हो गई. पीड़ित पति का आरोप है कि समधी ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि महिला अब उसके साथ पत्नी की तरह रह रही है.
‘कृष्ण नमाज पढ़ते थे’, मौलाना के बयान से भड़के लोग, लखनऊ में में FIR दर्ज
UP News: लखनऊ में मौलाना के विवादित बयान पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने FIR दर्ज कराई. मौलाना ने भगवान कृष्ण को मुस्लिम बताया था.
जौहर यूनिवर्सिटी पर छिड़ा सियासी घमासान, अखिलेश बोले- ‘भाजपा को शिक्षा में भी दिखती है राजनीति’
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. रामपुर विकास प्राधिकरण ने 38 इमारतों को बिना स्वीकृत नक्शे का निर्माण बताते हुए ध्वस्त करने का आदेश जारी किया है.
अपने बयानों में गोलमोल घूम रहे हैं शंकराचार्य, राम मंदिर विवाद में चंपत राय पर पलट गया नैरेटिव
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयानों में बड़ा विरोधाभास सामने आ रहा है. सीतापुर में कहा कि चंपत राय पीएम को फंसा रहे हैं. अब उन्होंने गोंडा में आरोप लगाया कि मोदी उन्हें बचा रहे हैं.
जायदाद के लालच में बेटे ने ली पिता की जान, मां-भाई के सामने मारी 6 गोलियां; हत्या कर हुआ फरार
गाजियाबाद के मोदीनगर में पुश्तैनी जायदाद के लालच और शराब के नशे ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया. यहां के बुदाना गांव में 32 साल के निखिल नेहरा नामक युवक ने 75 बीघा जमीन और मार्केट की दुकानों के विवाद में अपने 52 वर्षीय पिता हरिओम चौधरी की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी.
‘अच्छे विद्यालय के स्पर्श से संवर जाता है छात्र का जीवन’; ग्रेटर नोएडा में स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल के कार्यक्रम में डॉ. दिनेश शर्मा
Dr Dinesh Sharma In Noida: राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल में छात्रों को जीवन में बड़ा लक्ष्य रखने और कड़ा परिश्रम करने की सीख दी.
नोएडा अग्निकांड पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 मौतों के बाद मकान मालिक गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से भड़की थी आग
Noida Fire Incident: नोएडा के मामूरा गांव में रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई थी. इस आगलगी की वजह से बिल्डिंग में फंसे दर्जनों लोगों को पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला.





