Pari Murder Case, Basti, Uttar Pradesh, disputed land, illegal construction, bulldozer action, police operation, encroachment removal, child murder, Pari Hatyakand.
Pari Hatyakand: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti News) जिले में मासूम ‘परी'(Pari Murder Case) की चाकू गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के मकान जमींदोज कर दिये. इसके अलावा प्रशासन ने ग्राम समाज की जमीन को भी खाली कराया है.
पैकोलिया थाना क्षेत्र में 15 जून को अपने पिता को बचाने के लिए दौड़ी मासूम बच्ची ‘परी’ को आरोपियों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी. इस मामले में अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है और उनके अवैध मकान को बुलडोजर से ढहा दिया.
Pari Murder Case क्या है ?
दरअसल ये मामला बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र का है. जहां जीतीपुर गांव में विवादित जमीन है. इस विवादित जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों में जमीन को लेकर खूब गरमा-गरम बहस के बाद मारपीट हो गई. इस दौरान एक पक्ष दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को मारने लगे. पिता को पिटता देख बच्ची उन्हें बचाने के लिए दौड़ी. तभी आरोपियों ने उस बच्ची को चाकू से गोद डाला. जिसकी वजह से बच्ची की मौके पर मौत हो गई. वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए खूब प्ररदर्शन किया.
ये भी पढ़ें- युवती को प्रेम जाल में फंसाने के लिए ये शख्स बन गया यूपी पुलिस का फर्जी दरोगा, वर्दी में होने पर भी ऐसे खुली पोल
Pari Hatyakand में ये हैं शामिल
इस हत्याकांड में शामिल आरोपी नवीन ने विवादित जमीन पर अवैध रूप से घर बना लिया. जिसके बाद पुलिस ने मकान निर्माण की वैधता की जांच की तो मकान अवैध पाया गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला कर ढहा दिया. जिला प्रशासन ने ये कार्रवाई अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत की है. इसी अभियान के तहत विवादित जमीन पर बने मकान ढहाए गए हैं.
अवैध कब्जों के खिलाफ चली ताबड़तोड़ कार्रवाई
वहीं जिला पुलिस ने तहसील के ही कप्तानगंज इलाके में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सेठा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर निर्मित मकान को कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया. ये कार्रवाई एक महिला गंगा देवी के खिलाफ की गई है. आरोप है कि महिला ने ग्राम समाज की 500 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है. जिसको लेकर उसके खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई थी. जिसपर अब कार्रवाई की गई है.
इस संबंध में SDM का कहना है कि अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर हो रही है. इसी के तहत प्रशासन सेठा गांव पहुंचा और पहले से ही डिसाइडेड अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



