Bharat Express DD Free Dish

Pilibhit Tiger Attack: गन्ने की फसल देखने खेत पर गया था किसान, पहले से घात लगाये बाघ ने बना डाला अपना ‘निवाला’

Pilibhit Tiger Attack: पीलीभीत में एक बाघ ने किसान को अपना शिकार बना लिया. किसान सुबह-सुबह अपने खेत पर गन्ने की फसल देखने गया था. तभी वहां पर घात लगाये बैठे बाघ ने उसपर हमला कर दिया.

Pilibhit Tiger Attack

पीलीभीत में बाघ ने किसान को बनाया शिकार

Pilibhit Tiger Attack: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बाघ ने किसान को अपना शिकार बना लिया. किसान सुबह-सुबह अपने खेत पर गन्ने की फसल देखने गया था. तभी वहां पर घात लगाये बैठे बाघ ने उसपर हमला कर दिया. बाघ ने किसान को गन्ने के खेत में 20 मीटर अंदर घसीटकर ले गया. वहीं किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और बाघ को भगाया. तबतक किसान की मौत हो चुकी थी.

ग्रामीणों ने जब किसान को गन्ने के खेत से बाहर निकाला तो देखा कि किसान के गले और सीने को बाघ ने नोच खाया है. जिसकी वजह से किसान की मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान दयाराम (39) के रूप में हुई है. उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा व बेटी है.

सुबह खेत पर गया था मृतक किसान

मृतक के परिजनों के अनुसार दयाराम सुबह 6 बजे खेत पर गए थे. इसी दौरान बाघ ने हमला कर उनको मौत के घाट उतार दिया. उनकी चीखें सुनकर लोग खेत की तरफ दौड़े. हम उनको छुड़ाते तबतक उनकी मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- छांगुर बाबा का एक और सच आया सामने, 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के इस उम्मीदवार के लिए किया था प्रचार, लेकिन…

ये घटना पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के फुलहर गांव की है. मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इलाके में दहशत का माहौल

किसान की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. आक्रोशित लोगों ने वन विभाग और पुलिस से बाघ को रेस्क्यू करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. लोगों का कहना है कि पिछले दो महीने से इलाके में बाघ घूम रहा है. इसकी कई बार सूचना दी जा चुकी है. लेकिन ना वन विभाग की नींद खुलती है और ना ही पुलिस की.

बता दें कि, पिछले कई महीनों से पीलीभीत जिले में बाघों का आतंक है. अगर हम सिर्फ पिछले दो महीने की बात करें तो, सिर्फ दो महीने में बाघों के हमले में 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read