Bharat Express DD Free Dish

प्रयागराज GRP का ऑपरेशन सक्रियता: रोते चेहरे पर लौटाई मुस्कान, चंद घंटों में खोजा 77 हजार रुपये से भरा बैग

Prayagraj GRP Possitive News: प्रयागराज जंक्शन पर यात्री नीलेश तिवारी का 77,000 रुपये से भरा बैग खो गया था. जीआरपी ने ‘ऑपरेशन सक्रियता’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी नकदी बरामद की.

Prayagraj GRP Possitive News

Prayagraj GRP Possitive News: अनम फातिमा/प्रयागराज: रेलवे स्टेशन की भीड़भाड़ में अक्सर लोगों का सामान चोरी या गुम हो जाता है, जिससे यात्री बुरी तरह परेशान हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही बांदा पुलिस लाइन में तैनात नीलेश तिवारी के साथ हुआ. नीलेश तिवारी ट्रेन संख्या 11801 (ग्वालियर-झांसी पैसेंजर) से बांदा से प्रयागराज पहुंचे थे. जैसे ही वे 27 अप्रैल को प्रयागराज जंक्शन पर उतरे, उनका काले-नीले रंग का बैग कहीं गुम हो गया. बैग में 77 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि रखी थी, जिसके खोने से यात्री के होश उड़ गए थे.

जीआरपी का ‘ऑपरेशन सक्रियता’

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी प्रयागराज के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने अपनी टीम को तुरंत अलर्ट मोड पर डाल दिया. जीआरपी ने ‘ऑपरेशन सक्रियता’ के तहत स्टेशन परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया. पुलिस की तत्परता और सक्रियता ने रंग दिखाया और चंद घंटों के भीतर ही टीम न केवल बैग तक पहुँच गई, बल्कि उसमें रखे एक-एक रुपये को पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया.

सराहनीय टीम वर्क

इस सफल मिशन को अंजाम देने में जीआरपी (GRP Prayagraj) और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुख्य भूमिका निभाई. टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी शामिल थे. जीआरपी की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यात्रियों का भरोसा रेल पुलिस पर मजबूत किया है.

  • अखिलेश कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी)
  • राजेश कुमार वर्मा (वरिष्ठ उपनिरीक्षक)
  • अरविन्द यादव व राजकुमार (उपनिरीक्षक)
  • कुलवीर सिंह (उपनिरीक्षक, आरपीएफ)

ये भी पढ़ें: बड़ा उदासीन अखाड़ा के बैंक खातों को क्यों किया जा रहा है सीज?

वापस मिली मेहनत की कमाई

जब नीलेश तिवारी को थाना जीआरपी प्रयागराज बुलाया गया और उन्हें उनका बैग व पूरी नकदी सौंपी गई, तो वे भावुक हो गए. अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस पाकर उनकी आँखें नम हो गईं. उन्होंने जीआरपी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read