Bharat Express DD Free Dish

बकरीद से पहले रामपुर में एनकाउंटर! जंगल में रची जा रही थी बड़ी साजिश, पुलिस की गोली से कांपा गौकश शादाब

Rampur Police Encounter: रामपुर की अजीमनगर पुलिस ने बकरीद त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी के मुख्य आरोपी शादाब को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है और मौके से गोकशी के उपकरण और तमंचा बरामद हुआ है.

rampur-police-encounter-prize-gaukash-shadab-arrested-before-bakrid

Rampur Police Encounter: रामपुर/सुरेश दिवाकर: आगामी त्योहार बकरीद को लेकर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और सुरक्षा चाक-चौबंद की जा रही है. इसी बीच रामपुर पुलिस ने त्योहार से ठीक पहले गोकशी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. अजीमनगर थाना पुलिस और शातिर गौकशों के बीच हुई एक मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी मुख्य आरोपी शादाब पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि उसके एक अन्य साथी तकदीर को मौके से ही दबोच लिया गया है.

चेकिंग के दौरान घेराबंदी (Rampur Police Encounter Before Bakrid)

यह पूरी घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र की है. पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर आगामी त्योहारों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस हरेटा चौराहे पर सघन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान नौरंगपुर जंगल की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए.

पुलिस को सामने देख दोनों ने बाइक घुमाई और भागने की कोशिश की. पुलिस टीम ने जब पीछा किया, तो घबराहट में उनकी बाइक फिसलकर गिर गई. खुद को घिरा देख 25 हजार के इनामी आरोपी शादाब ने पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली शादाब के पैर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया.

जंगल कांड का मुख्य आरोपी है शादाब (Rampur Cow-Slaughterer Shadab)

दरअसल, बीते 11 मई 2026 को अजीमनगर के नगला गणेश जंगल में गोवंशीय पशुओं का वध कर उनके अवशेष फेंकने की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी. तभी से शादाब पुलिस की रडार पर था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पूछताछ में शादाब ने कबूल किया कि उसने अपने साथी अकील, मोबीन और नाजिम उर्फ भूरा के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था और मांस को बेच दिया था.

बकरीद से पहले पशुओं की तलाश में था गैंग (Rampur Police Action Ahead of Bakrid)

गिरफ्तार हुए दूसरे आरोपी तकदीर को लेकर शादाब ने एक बड़ा खुलासा किया है. शादाब ने बताया कि तकदीर ही इस पूरे गैंग को गोवंश (पशु) उपलब्ध कराने का काम करता था. आज भी ये दोनों आरोपी आगामी त्योहार बकरीद से पहले नए पशुओं की रेकी करने और उनकी तलाश में ही जंगल के रास्ते जा रहे थे, लेकिन इससे पहले कि ये किसी नई वारदात को अंजाम देते, रामपुर पुलिस ने इनका खेल बिगाड़ दिया.

ये भी पढ़ें: ‘बस एक साल में गिरेगी मोदी सरकार..’, क्या है राहुल गांधी के दावे का आधार? BJP ने बताया साजिश

भारी मात्रा में हथियार बरामद

  • एक अवैध तमंचा (315 बोर) समेत जिंदा और खोखा कारतूस
  • एक पल्सर मोटरसाइकिल
  • गोवंश काटने के भारी उपकरण (छुरी, कुल्हाड़ी आदि)
  • 2,000 रुपये की नगदी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुख्य आरोपी शादाब पर पहले से ही गोकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं. घायल शादाब को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, वहीं पुलिस इस गैंग के अन्य फरार सदस्यों (अकील, मोबीन और नाजिम) की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read