Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भोजपुरी गाने पर जमकर थिरके संभल एसपी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sambhal SP dance: संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई होली के मौके पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के साथ भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आए.

Sambhal SP dance: संभल जिले के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, जिन्हें आमतौर पर खाकी वर्दी और गंभीर चेहरे के साथ देखा जाता है, इस बार होली के मौके पर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए. बहजोई पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वे पुलिसकर्मियों के साथ भोजपुरी गानों पर जमकर नाचते दिखे. इस पूरे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस लाइन में मस्ती का माहौल

होली के जश्न में एसपी बिश्नोई ने जवानों के साथ कदम मिलाए. डीजे पर भोजपुरी गानों और फिल्मी धुनों की गूंज के बीच एसपी खुद को रोक नहीं पाए और पुलिसकर्मियों के बीच जाकर थिरकने लगे. उनके इस अंदाज़ ने जवानों का उत्साह दोगुना कर दिया.

शिकारी कैप और रंगों का तड़का

सुबह डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी बिश्नोई ओपन जिप्सी से पुलिस लाइन पहुंचे. गाड़ी में ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाना बज रहा था. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रंग-गुलाल लगाकर स्वागत किया. इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी की बौछार भी की गई. एसपी बिश्नोई सिर पर शिकारी कैप लगाए हुए थे और जैसे ही भोजपुरी गानों की धुन बजी, उन्होंने जवानों संग डांस करना शुरू कर दिया.

पुलिस लाइन में बना देसी स्विमिंग पूल

कार्यक्रम को खास बनाने के लिए पुलिस लाइन में मिट्टी खोदकर एक बड़ा गड्ढा तैयार किया गया. चारों ओर पन्नी लगाकर उसमें पानी भरा गया, जो अस्थाई स्विमिंग पूल बन गया. जवानों ने इस पानी में एक-दूसरे को डुबकियां लगवाईं और गुलाल उड़ाते हुए जमकर मस्ती की.

ये भी पढ़ें-MCD सिविक सेंटर में ‘स्वदेशी हाट’ की धूम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिखा नारी शक्ति का हुनर और स्वावलंबन का रंग

तनाव भूलकर मनाया त्योहार

पुलिसकर्मी अक्सर 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं और त्योहारों का आनंद नहीं ले पाते. इस बार एसपी बिश्नोई ने खुद जवानों के साथ मिलकर होली का मजा लिया. उनका यह अंदाज पुलिस महकमे में टीम भावना और आपसी जुड़ाव का संदेश देता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital