Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

डॉ. विभूति नारायण सिंह की 98वीं जयंती के मौके पर संस्कृति दिवस समारोह आयोजित, तमाम दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत

समाज में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 11 विशिष्ट विभूतियों को काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह अलंकरण से सम्मानित किया गया.

Dr. Vibhuti Narayan Singh

संस्कृति दिवस समारोह का आयोजित.

काशी में शिव स्वरूप काशीराज डॉ. विभूति नारायण सिंह की 98 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम एवं सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कार्यक्रम संस्कृति दिवस समारोह के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 11 विशिष्ट विभूतियों को काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह अलंकरण से सम्मानित किया गया.

इन लोगों को किया गयासम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ रजनीकांत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने डॉ सचिन सनातनी, स्वामी मुक्तानंद सरस्वती, डॉ शालिनी राणा, श्वेता दास, श्रीमती बिंदु सिंह, आशुतोष शास्त्री ,राजेश शंकर श्रीवास्तव, शैलेश वर्मा आदि को अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया .

इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ रजनीकांत, अध्यक्ष प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा, महाराजकुमारी विष्णु प्रिया, महाराजकुमारी हरप्रिया व महाराज कुमारी कृष्णप्रिया ने काशीराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

यह भी पढ़ें- PM Modi And CJI DY Chandrachud: पीएम मोदी को घर बुलाने के सवाल पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने दिया धांसू जवाब, कह दी ये बड़ी बात

इस अवसर पर आयोजित गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुंवर वल्लभ नारायण सिंह , कुंवर ईशान, वरदा वसुप्रिया ,नागेंद्र बाजपेई, डॉ कैलाश सिंह विकास, दीपेश चौधरी, दीपाली अग्रवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल, पंडित राकेश तिवारी ,राजेश कुमार सिंह , मिलन श्रीवास्तव,विकास शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital