Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक धमकी भरा ऑडियो वायरल हुआ है. पुलिस को उसकी लोकेशन आगरा में मिली है जिसके बाद तलाश तेज कर दी गई है.

Shiva Sharma Death Case Shraddha Dubey Viral Audio Agra Location

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है. इस सनसनीखेज केस में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है, लेकिन इस बीच दोनों का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऑडियो ने मामले में एक नया भूचाल ला दिया है, जिसमें श्रद्धा को शिवा शर्मा को गालियां देते और धमकाते हुए साफ सुना जा सकता है. पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आखिर इस वायरल ऑडियो के पीछे की सच्चाई क्या है.

वायरल ऑडियो में क्या कह रही है श्रद्धा?

सामने आए इस कथित ऑडियो में श्रद्धा दुबे बेहद गुस्से में शिवा शर्मा को धमकाती हुई सुनाई दे रही है. ऑडियो में वह कहती है कि वह फट्टू है और उसके घर की तरफ आ रही है. साथ ही बातचीत के दौरान वह यह भी कहती सुनी जा रही है कि पूरा शहर हंस रहा है कि उसने शिवा को किस तरह कुत्ता बनाकर मारा.

हालांकि, इस वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इसे जांच का एक अहम हिस्सा मानकर आगे बढ़ रही है. परिवार पहले ही श्रद्धा पर ब्लैकमेलिंग और हत्या में शामिल होने के गंभीर आरोप लगा चुका है.

आगरा में मिली लोकेशन

50 हजार रुपये की इनामी आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा के सदर इलाके में ट्रेस हुई है. इसके बाद लखनऊ पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत आगरा के लिए रवाना हो गई है. पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि श्रद्धा लखनऊ से निकलने के बाद आगरा तक कैसे पहुंची और इस दौरान वह किन-किन लोगों के संपर्क में रही. लखनऊ से आगरा के बीच पड़ने वाले तमाम टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी बारीकी से खंगाले जा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना 9 अक्टूबर 2026 की है, जब लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरने से कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. अगले ही दिन यानी 10 अक्टूबर को शिवा की मां की शिकायत पर श्रद्धा दुबे और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी. परिवार का आरोप है कि श्रद्धा लगातार शिवा को परेशान कर रही थी. दूसरी ओर, श्रद्धा ने वीडियो जारी कर इन सभी आरोपों से इनकार किया था और इसे आत्महत्या बताया था. फिलहाल पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: दशहरा पर यूपी के इस शिव मंदिर में स्थापित हुई रावण की प्रतिमा, यहां नहीं होता दहन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital