स्वामी प्रसाद मौर्या को युवक ने मारा थप्पड़
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) पर एक कार्यक्रम के दौरान हमला हो गया. एक युवक ने स्वागत के दौरान उन्हें थप्पड़ जड़ दिया. युवक थप्पड़ मारने के बाद भागने लगा, जिसे लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी.
Swami Prasad Maurya को युवक ने मारा थप्पड़
मिली जानकारी के अनुसार, स्वामी प्रसाद मौर्या लखनऊ से फतेहपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में रायबरेली के मिल एरिया में समर्थकों से मुलाकात के लिए उनका काफिला रुका, इसी दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या के स्वागत के समय एक युवक भीड़ मे घुसकर पहले माला पहनाया फिर थप्पड़ मार दिया.
मौके पर मौजूद समर्थकों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कर लिया और कानूनी कार्रवाई में जुट गई.
करणी सेना पर हमले का लगाया आरोप
वहीं इस हमले के बाद स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) ने मीडिया से बात करते हुए करणी सेना पर हमले का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि करणी सेना के लोगों ने हमले किया है. ये जातिवादी ताकतें है, जो अपनी जाति के प्रभाव में कानून को ठेंगा दिखाने का काम कर रही हैं.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने उत्तरकाशी के मौजूदा हालात की सीएम धामी से ली जानकारी, हर संभव मदद का दिया भरोसा
स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) पर हुए इस हमले का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमले के बाद मौके पर लोग किस तरह से आक्रोशित होकर युवक की पिटाई कर रहे हैं.
अक्सर विवादों में रहते हैं स्वामी प्रसाद मौर्या
बता दें कि स्वामी प्रसाद (Swami Prasad Maurya) अक्सर सनातन धर्म पर विवादित देने की वजह से चर्चा में रहते हैं, जिसमें रामचरितमानस जलाने से लेकर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले शामिल हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



