Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘सिग्नल’ के जरिये भारत को दहलाने की थी साजिश? बलरामपुर से पकड़ा गया ISI का खतरनाक एजेंट

यूपी एटीएस ने बलरामपुर से एक संदिग्ध ISI एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान से जुड़े हैंडलर्स के संपर्क में रहने का आरोप है. उधर, कर्नाटक में ईडी ने कथित आतंकी फंडिंग और कट्टरपंथी भर्ती से जुड़े मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की.

उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए UP ATS ने एक बड़े और खतरनाक ISI नेटवर्क का पर्दाफाश (UP ATS ISI Agent Arrest) किया है. दरअसल बलरामपुर जिले के जमधारा गांव से एटीएस की टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे 29 वर्षीय एजेंट शहरज अहमद को गिरफ्तार किया है. जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी को राजस्थान के श्रीगंगानगर से घातक हथियार और विस्फोटक लाकर यूपी में बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा गया था.

वहीं दूसरी तरफ, ED ने कर्नाटक के बेंगलुरु में युवाओं को भड़काकर ISIS में भर्ती कराने वाले मनी लॉन्ड्रिंग मॉड्यूल पर 8 ठिकानों पर कड़क छापेमारी कर आतंक के पूरे सिंडिकेट को हिलाकर रख दिया है.

जानिए क्या है पूरा मामला? (UP ATS ISI Agent Arrest)

बलरामपुर पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया शहरज अहमद पेशे से मुंबई में कपड़ों पर कढ़ाई का काम करता था. लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह देशविरोधी ताकतों के जाल में फंस गया. एटीएस सूत्रों के मुताबिक, शहरज फेसबुक और बेहद सुरक्षित माने जाने वाले एनक्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ‘सिग्नल’ के जरिए सीधे पाकिस्तानी ISI हैंडल्स के संपर्क में आया था.

पाकिस्तानी आकाओं ने उसे भारत में नेटवर्क फैलाने, रेकी करने और राजस्थान सीमा से हथियारों की खेप उत्तर प्रदेश पहुंचाने का टारगेट दिया था. लखनऊ के एटीएस पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी शिकंजा कस दिया गया है.

कर्नाटक में ISIS नेटवर्क पर ED का बड़ा चाबुक

यूपी में आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी के साथ ही दक्षिण भारत में भी सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने के लिए बड़ा अभियान छेड़ा. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत बेंगलुरु और आसपास के करीब 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की.

यह पूरी कार्रवाई एनआईए (NIA) की उस एफआईआर के आधार पर की गई है, जिसमें ‘इकरा वेलफेयर ट्रस्ट’ और ‘गाइडेंस फॉर मैनकाइंड’ जैसे संगठनों की आड़ में भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर प्रतिबंधित आतंकी संगठन में शामिल करने के लिए फंडिंग की जा रही थी.

यह भी पढ़ें: सदन में चर्चा का मकसद या केवल राजनीति! नीट मामले पर स्पीकर के दर पहुंचा विपक्ष, जानें क्या बोलीं प्रियंका?

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

एक तरफ यूपी में आईएसआई के स्लीपर सेल का भंडाफोड़ (UP ATS ISI Agent Arrest) और दूसरी तरफ कर्नाटक में आईएसआईएस की टेरर फंडिंग पर एनआईए और ईडी का दोहरा प्रहार यह साबित करता है कि देश विरोधी ताकतें भारत का माहौल बिगाड़ने की फिराक में हैं. एटीएस अब शहरज अहमद को रिमांड पर लेकर उसके बाकी साथियों और राजस्थान में मौजूद उसके संपर्कों की तलाश में जुट गई है.

वहीं, बेंगलुरु में रेड के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिनसे देश भर में फैले इस खौफनाक आतंकी नेटवर्क के कई और गहरे राज फाश होने की उम्मीद है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital