Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बलिया में भैंस का मनाया गया चौथा जन्मदिन, वजह जान आप भी करेंगे सलाम

Ballia buffalo birthday: बलिया में भैंस का चौथा जन्मदिन धूमधाम से मनाया. केक, कैप और फूलों की माला वाला जश्न सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Ballia buffalo birthday viral news

Ballia buffalo birthday celebration

Ballia buffalo birthday celebration: बलिया/ नरेन्द्र मिश्र: उत्तर प्रदेश के बलिया में इन दिनों एक अनोखे जन्मदिन की चर्चा हर तरफ हो रही है. आमतौर पर आपने बच्चों, परिवार के सदस्यों या दोस्तों के जन्मदिन पर केक कटते और जश्न मनाते देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी भैंस का जन्मदिन इस तरह मनाते देखा है? बलिया के बड़गांव में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक परिवार ने अपनी पालतू भैंस के चौथे जन्मदिन को पूरे उत्साह के साथ मनाया.

बड़गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा अपनी भैंस ‘बसंती’ को परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं. बसंती के चार साल पूरे होने पर राजेश ने उसके जन्मदिन को खास बनाने का फैसला किया. इसके लिए गांव में बाकायदा सजावट की गई. घर के आसपास रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाए गए और जन्मदिन के लिए केक भी मंगाया गया.

सिर पर कैप, गले में फूलों की माला

जन्मदिन के मौके पर बसंती को भी बिल्कुल खास अंदाज में तैयार किया गया. उसके सिर पर ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखी कैप पहनाई गई और गले में फूलों की माला डाली गई. इसके बाद परिवार और गांव के लोगों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया. जैसे ही केक कटा, वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं और बसंती को जन्मदिन की बधाई दी.

जश्न यहीं नहीं रुका. बसंती को प्यार से केला और केक खिलाया गया. इस दौरान आसपास के लोग पूरे कार्यक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए. देखते ही देखते भैंस के जन्मदिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया.


ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: कौन हैं गोविंद देव गिरि जिन्हें मिली चंपत राय की जगह?


पशु प्रेम की हो रही तारीफ

राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि बसंती उनके लिए सिर्फ एक पालतू पशु नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा है. इसी लगाव की वजह से उन्होंने उसका जन्मदिन मनाने का फैसला किया. बसंती के इस अनोखे जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोग राजेश के पशु प्रेम की खूब तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे इंसान और जानवर के बीच बने भरोसे और अपनापन की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं. गांव में मनाया गया यह छोटा-सा जश्न अब लोगों के बीच बड़ी चर्चा बन चुका है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital