Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

स्नैपचैट पर दोस्ती, फिर सरकारी पिस्टल दिखाकर रेप! मेरठ की युवती का सिपाही पर आरोप

मेरठ में एक युवती ने आगरा में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही पर स्नैपचैट के जरिए दोस्ती कर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है.

UP Police Constable Accused of Rape Threatening With Official Pistol Meerut
Edited by Vaibhav Gupta

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने आगरा में तैनात यूपी पुलिस के एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप करने, अश्लील वीडियो बनाने और फिर उसके जरिए ब्लैकमेल करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है.

पीड़िता के अनुसार आरोपी सिपाही ने होटल के कमरे में उसे सरकारी पिस्टल दिखाकर उसके और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

Snapchat से शुरू हुई थी कहानी

पीड़िता का कहना है कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट के जरिए उसकी दोस्ती आगरा में तैनात सिपाही से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में बातें बढ़ने लगीं और बात प्यार तक पहुंच गई. आरोप है कि सिपाही ने युवती को शादी का झांसा दिया और फिर मेरठ व आगरा के अलग-अलग होटलों में ले जाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

इस दौरान उसने चोरी-छिपे युवती के अश्लील वीडियो भी बना लिए. अब जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो सिपाही ने साफ इनकार कर दिया और वीडियो के दम पर उसे धमकाने लगा.

थानों में नहीं हुई सुनवाई

पीड़िता का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर स्थानीय थानों के चक्कर काट रही थी, तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. आखिरकार हताश होकर उसने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर आला अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत सौंपी. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है.

सिपाही ने लगाया ‘हनीट्रैप’ का आरोप

मामला तूल पकड़ते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. दौराला के सीओ शिव प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक महिला सीओ और कंकरखेड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर दी गई है.

वहीं, दूसरी ओर आरोपी सिपाही ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए युवती पर ‘हनीट्रैप’ में फंसाकर पैसे ऐंठने का पलटवार किया है. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयानों, कॉल डिटेल और उपलब्ध सबूतों की गहनता से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: यूपी में 50 घंटे से तूफानी बारिश का कहर, 17 की मौत, 32 जिलों में बाढ़ का संकट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital