राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे यूपी के ये पुलिसकर्मी.
उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘सुपरकॉप’ कहे जाने वाले एसटीएफ की नोएडा यूनिट में तैनात उप-निरीक्षक अवध नारायण चौधरी (Awadh Narayan) को एक बार फिर राष्ट्रपति से सम्मान मिलने जा रहा है. 15 अगस्त 2025 को उन्हें राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जाएगा.
Awadh Narayan तीन बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
• 2009: राष्ट्रपति वीरता पदक
• 2010: राष्ट्रपति वीरता पदक
• 2018: राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक
इसके अलावा, 2019 में उन्हें भारत सरकार के गृहमंत्री द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा मेडल भी दिया गया.
…तो इस लिए जाने जाते हैं Awadh Narayan
मूल रूप से यूपी के इटावा जिले के रहने वाले सब इंस्पेक्टर अवध नारायण चौधरी के नाम मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र (2016) के साथ-साथ सिल्वर डिस्क, गोल्ड डिस्क और प्लेटिनम डिस्क जैसी उपलब्धियां भी दर्ज हैं. अपराधियों पर पैनी नजर रखने और कई अहम मामलों को सुलझाने के लिए उप निरीक्षक अवध नारायण एसटीएफ में जाने जाते हैं.
यह भी पढ़ें- 15 अगस्त 2025 को 78वां या 79वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस है? यहां जानें पूरा कैलकुलेशन
इन अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के उप महानिरीक्षक कुलदीप नारायण, अपर पुलिस महानिदेशक किल्लाडा सत्य नारायण, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. संजीव गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अवध नारायण चौधरी (Awadh Narayan), सब इंस्पेक्टर तारा चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा.
गैलेंट्री मेडल से सम्मानित होंगे ये अफसर
इसके साथ ही यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह चौहान, सब इंस्पेक्टर अक्षय परवीर कुमार त्यागी, आरक्षी राजन कुमार, आरक्षी मुकेश सिंह, डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार, मुख्य आरक्षी अरुण कुमार, मुख्य आरक्षी टिंकल, आईपीएस अजय कुमार साहनी, सब इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार शाही, मुख्य आरक्षी यशवंत सिंह को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही यूपी से होम गार्ड और सिविल डिफेंस विभाग के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा को भी गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
