Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP TGT PGT Bharti Alert: 19वें दिन समाप्त हुआ अनशन, पुरानी नियमावली की मांग को लेकर मिला आश्वासन

UP TGT PGT Bharti Alert: प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली से कराने की मांग को लेकर 19 दिनों से जारी अनशन जूस पिलाकर खत्म कराया गया. डीएम और पुलिस कमिश्नर ने सीएम योगी के निर्देश पर एक अवसर देने का आश्वासन दिया है, हालांकि छात्रों का प्रदर्शन लिखित आदेश तक जारी रहेगा.

UP TGT PGT Bharti Rules Protest Prayagraj

UP TGT PGT Bharti Rules Protest Prayagraj

Edited by Swati Pandey

 UP TGT PGT Bharti Alert: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली से कराने की मांग को लेकर चल रहा अनशन 19वें दिन समाप्त हो गया है. जिलाधिकारी (डीएम) प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा और पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने अनशन पर बैठे चार प्रतियोगी छात्रों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया.

सीएम योगी के निर्देश पर मिला आश्वासन

डीएम और पुलिस कमिश्नर ने अनशनकारी छात्रों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में प्रभावित छात्रों को एक मौका दिया जाएगा. दरअसल, मंगलवार को एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी ने शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को एनसीटीई (NCTE) को पत्र लिखने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से ही अनशन समाप्त होने के आसार बन गए थे.

अनशन खत्म, पर आंदोलन जारी

अनशन खत्म होने के बाद 19 दिनों से संघर्ष कर रहे छात्रों ने आपस में मिठाइयां बांटीं. हालांकि, कुछ प्रतियोगी छात्र अभी भी शिक्षा निदेशालय के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि अनशन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उनका शांतिपूर्ण आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि पुरानी नियमावली लागू करने का लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता.

शिक्षक दिवस (5 सितंबर) से जारी था आमरण अनशन

टीजीटी-पीजीटी भर्ती की पुरानी नियमावली लागू कराने की मांग को लेकर छात्रों ने 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था. इस दौरान 5 छात्र आमरण अनशन पर बैठ गए थे. 10 सितंबर को एक छात्र की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जबकि बाकी 4 छात्र लगातार अनशन पर डटे रहे. तीन दिन पहले छात्र धरना स्थल से हटकर शिक्षा निदेशालय परिसर में अपर निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच कई बार तीखी झड़पें भी हुईं.

यह भी पढ़ें: आकाश गए तो अब कौन? मायावती ने चला ऐसा दांव, 27 साल के ‘नए चेहरे’ को सौंपी पूरी बसपा!

क्यों आक्रोशित हैं प्रतियोगी छात्र?

छात्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2025 में टीजीटी-पीजीटी भर्ती की नियमावली में अचानक बदलाव कर दिया है. इस बदलाव के कारण लगभग 7 लाख प्रतियोगी छात्र बिना परीक्षा दिए ही भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं. यही वजह है कि छात्र लगातार सरकार से पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital