Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश: विधायक आवास परिसर में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के कई निशान

Uttar Pradesh Crime: विधायक आवास में सीढ़ियों के पास मिले शव पर चोट के कई निशान हैं. बता दें कि यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की बहुमंजिला इमारत की है.

Uttar Pradesh Crime News

Dead Body in MLA Residence: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक विधायक के आवास परिवर में युवक का शव मिला है. युवक की उम्र 25-30 साल है. विधायक आवास में सीढ़ियों के पास मिले शव पर चोट के कई निशान हैं. बता दें कि यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की बहुमंजिला इमारत की है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में घायल अवस्था में एक युवक का शव मिला है. पुलिस की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अब तक शव की पहचान नहीं की जा सकी है. मृतक की बॉडी पर चोट के कई निशान हैं. हालांकि, किस पार्टी के विधायक के आवास परिसर से शव मिला है इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

पहले सपा विधायक के घर में मिला था लड़की का शव

बता दें कि इससे पहले भदोही में सपा विधायक के घर से एक 18 साल की लड़की का शव संदिग्ध हालत में बरामद की गई थी. उस वक्त सपा विधायक के घर से जिल लड़की का शव मिला था, उसके बारे में बताया जाता है कि वह एमएलए जाहिद बेग के घर में काम करती थी. उस वक्त मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital