Bharat Express DD Free Dish

वर्दी पहने अफसर ने छुए मौलाना के पैर: वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, रातों-रात हुआ ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चेहल्लुम जुलूस के दौरान शहर कोतवाल का एक बुजुर्ग के पैर छूते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है. बढ़ते विवाद के बाद कोतवाल का तबादला कर दिया है.

Sambhal, Uttar Pradesh, Viral Video

Sambhal Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है. यहां चेहल्लुम जुलूस के दौरान शहर कोतवाल सुधीर पंवार का एक मुस्लिम बुजुर्ग के पैर छूने और उनके पास बैठने का कथित वीडियो आग की तरह फैल गया. हालांकि इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसके सामने आते ही विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस प्रशासन को तुरंत बड़ा कदम उठाना पड़ गया.

आखिर कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

इस पूरे घटनाक्रम की जड़ें एक दिन पहले यानी मंगलवार को हुए प्रदर्शन से जुड़ी हैं. शहर के शंकर कॉलेज चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका था. आरोप है कि इसी दौरान शहर कोतवाल सुधीर पंवार ने प्रदर्शनकारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया और संगठन के एक पदाधिकारी को पकड़कर पुलिस गाड़ी में बैठा लिया. इस कार्रवाई से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने फौरन कोतवाली परिसर का रुख किया और वहां धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया साथ ही कोतवाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गए.

Video Viral होने के बाद हुआ तबादला

हंगामा थमा ही था कि बुधवार को कोतवाल साहब का वो कथित वीडियो इंटरनेट पर तैरने लगा जिसमें वह एक बुजुर्ग के पैर छूते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और पुलिस पर पक्षपात करने के गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए.

मामला तूल पकड़ता देख जिला प्रशासन हरकत में आया और डैमेज कंट्रोल करते हुए संभल के पुलिस अधीक्षक ने आनन-फानन में शहर कोतवाल सुधीर पंवार का ट्रांसफर असमोली थाने में कर दिया. उनकी जगह अब मोहित चौधरी को संभल का नया शहर कोतवाल बनाया गया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासनिक जरूरत के तहत किया गया है. फिलहाल पूरे इलाके में इसी बात की चर्चा है और पुलिस प्रशासन भी हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए है.

ये भी पढ़ें- सियासत में पहली बार..! ली गई नेताओं की लिखित परीक्षा, RLD ने क्या-क्या सवाल पूछे?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read