Bharat Express DD Free Dish

लॉरेंस बिश्नोई के प्यार में अंधी हुई महिला, खुद को पत्नी बताकर दे दी यूवक को धमकी

शामली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर टिप्पणी करने पर एक युवक को धमकी देने वाली महिला बाउंसर बिंदु को जयपुर से अरेस्ट किया है. महिला खुद को लॉरेंस की पत्नी मानती है.

Woman Bouncer Arrested In Shamli For Threatening Man As Lawrence Bishnoi Fan Bharat Express

उत्तर प्रदेश की शामली पुलिस ने एक अनोखे और सनसनीखेज मामले में बिंदु नाम की एक महिला बाउंसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोप है कि महिला ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर जाट महासभा से जुड़े युवक मुकुल चौधरी को फेसबुक मैसेंजर पर जान से मारने की खौफनाक धमकी दी थी.

इंटरव्यू देखकर भड़क गई थी महिला

मामले की शुरुआत अंकित बालियान की तेरहवीं के बाद हुई. जाट महासभा से जुड़े मुकुल चौधरी ने एक इंटरव्यू के दौरान लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कुछ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

लॉरेंस की कट्टर फैन बिंदु को मुकुल की यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने खुद को लॉरेंस की पत्नी बताते हुए मुकुल को जान से मारने की धमकी दे डाली. मुकुल की शिकायत पर शामली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मैसेंजर अकाउंट को ट्रैक करते हुए आरोपी महिला को जयपुर से धर दबोचा.

हाथ पर गुदवा रखा है लॉरेंस का नाम

पुलिस जांच में पता चला है कि बिहार की रहने वाली बिंदु जयपुर में बाउंसर की नौकरी करती है. उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे भी हैं. हालांकि, वह काफी समय से अपने पति से अलग रह रही है.

अजीब बात यह है कि बिंदु आज तक लॉरेंस बिश्नोई से कभी मिली भी नहीं है, लेकिन वह मन ही मन उसे अपना पति मानती है और उसने अपने हाथ पर लॉरेंस के नाम का टैटू भी बनवा रखा है. पूछताछ में उसने कुबूल किया कि जो भी देश में लॉरेंस के खिलाफ बोलेगा, वह उसे बर्दाश्त नहीं करेगी.

जांच में जुटी पुलिस

शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब महिला के अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स और फोन कॉल्स को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस नेटवर्क में उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: ‘जब तक कथाएं होती रहेंगी, नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका’, रायबरेली में CM योगी ने पं. प्रदीप मिश्रा से सुनी शिव महापुराण कथा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read