Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘परीक्षा कोई और देता था, नौकरी किसी और…’, सीएम योगी ने अखिलेश के ‘सैफई सिंडिकेट’ को धो डाला, बांटे 1146 नियुक्ति पत्र

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भर्ती बोर्डों पर सिंडिकेट का कब्जा था और परीक्षा कोई देता था, जबकि नौकरी किसी दूसरे को मिलती थी.

yogi-adityanath-attack-on-sp-recruitment-syndicate

सीएम योगी ने अखिलेश के 'सैफई सिंडिकेट' को धो डाला

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,146 नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान 4,300 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई।

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में सरकारी नौकरियों के नाम पर सिफारिश और लेन-देन का खेल चलता था. भर्ती कराने वाले आयोगों और बोर्डों पर एक सिंडिकेट का कब्जा था. हालात ऐसे थे कि परीक्षा कोई और देता था और नौकरी किसी दूसरे व्यक्ति को मिल जाती थी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने राजस्व विभाग में चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई. इस दौरान सीएम योगी ने पिछली सरकारों की भर्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए और अपनी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया का दावा किया.

‘परीक्षा कोई देता था, नौकरी किसी और को मिलती थी’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती में भेदभाव होता था. बिना सिफारिश और पैसे के नौकरी मिलना मुश्किल था. उन्होंने कहा कि उस समय भर्ती से जुड़े आयोगों और बोर्डों पर एक सिंडिकेट का कब्जा था.

मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में सरकारी भर्तियों में भी मुन्ना भाई सक्रिय थे. परीक्षा देने कोई दूसरा व्यक्ति जाता था, जबकि नियुक्ति पत्र किसी और को मिल जाता था. योगी ने कहा कि पहले इस तरह की कई नियुक्तियां हुई थीं.

यूपी पुलिस में डेढ़ लाख पद खाली थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में जब उनकी सरकार बनी, तब प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी थी. उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद पुलिस और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में खाली पदों की जानकारी मांगी गई थी. उस समय बताया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में करीब डेढ़ लाख पद खाली थे.

योगी ने आरोप लगाया कि पिछली समाजवादी पार्टी सरकार ने दंगों पर काबू पाने के लिए जानी जाने वाली उत्तर प्रदेश प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) की 34 कंपनियों को भी भंग कर दिया था.

दिवाली पर पटाखों और प्रदूषण को लेकर भी बोले सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के दीपोत्सव और दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा कि कितने लोगों ने अयोध्या का दीपोत्सव देखा और उन्हें कैसा लगा.

इसके बाद उन्होंने दिवाली पर पटाखों से प्रदूषण होने की शिकायतों का जिक्र किया. योगी ने कहा कि भ्रष्टाचार से पूरी व्यवस्था को प्रदूषित करने वालों पर कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन आम लोग दिवाली पर एक दिन पटाखे जलाते हैं तो प्रदूषण का मुद्दा खड़ा हो जाता है.

उन्होंने कहा कि प्रदूषण कुछ समय बाद कम हो जाएगा, इसलिए इसे लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार ने पटाखे जलाने पर कोई पाबंदी नहीं लगाने की बात कही थी और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दिवाली मनाई.

9.5 लाख युवाओं को नौकरी देने का दावा

सीएम योगी ने अपनी सरकार में हुई भर्तियों का आंकड़ा भी रखा. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2026 तक उनकी सरकार 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और सेवाओं के लिए नियुक्ति पत्र दे चुकी थी. उस समय उन्होंने अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का ऐलान किया था. इसके लिए 26 जनवरी की समयसीमा तय की गई थी.

योगी ने कहा कि उनके इस ऐलान पर ‘सैफई सिंडिकेट’ के मुखिया की ओर से सवाल उठाया गया था कि नियुक्ति पत्र कब बांटे जाएंगे. इस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उन्हें गिनती आती है तो गिनना शुरू कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को मिजोरम को देंगे बड़ी सौगात: ‘वीर रोपुलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ का करेंगे उद्घाटन

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी सरकार नियुक्ति पत्र बांटती है, तब विपक्ष के लोगों के सोने का समय होता है. इस दौरान उन्होंने महाभारत का जिक्र करते हुए विपक्ष पर जुए में रात बिताने का तंज भी कसा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital