Ghazipur Literature Festival में Bharat Express CMD Upendra Rai ने रखें अपने विचार
गाजीपुर की ऐतिहासिक धरती शनिवार को साहित्य, संस्कृति और संवाद के रंगों से सराबोर हो गई. साहित्य, संस्कृति और निर्मलता की विरासत को समर्पित गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ पूरे शान के साथ किया गया. इस महोत्सव का शुभारंभ भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज …
Bihar Election 2025: Neeraj Kumar का JDU पर जोरदार हमला, दिवारों पर लगाई लालू राज की प्रदर्शनी
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के चुनाव प्रचार में सक्रिय होने के बाद बिहार की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला बोलते हुए अखबारों में छपी खबरों की कटिंग से एक प्रदर्शनी लगाई। इसमें उस दौर में हुई घटनाओं पर पुलिस और हाई कोर्ट की टिप्पणियाँ भी शामिल हैं। हाथों में स्टिक लेकर नीरज कुमार ने हर कटिंग को दिखाते हुए कहा कि यही था ‘लालू राज’ का सच। देखिए बिहार एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार की खास बातचीत...
Dev Deepawali के बाद Ganga का बढ़ता जलस्तर, Kashi के घाटों पर दिखा अनोखा नज़ारा
देव दीपावली के कुछ ही दिन बाद वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नवंबर के महीने में इस तरह की स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई। घाटों की ऊपरी सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है और नाविकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। राजेंद्र प्रसाद, दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर पानी का स्तर लगातार ऊपर जा रहा है। स्थानीय लोग इसे असामान्य मौसम परिवर्तन बता रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर नज़र रखे हुए है। अगर पानी इसी रफ्तार से बढ़ा तो अगले 24 घंटे में कई घाटों का आपसी संपर्क टूट सकता है।





