Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब मैदानों तक पहुंच चुका है, जिससे यूपी में तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली और नजीबाबाद जैसे जिले सबसे ठंडे रिकॉर्ड किए गए हैं।