Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

बिग बॉस में कैप्टेंसी टास्क हुआ, टास्क को जीत कर ये सदस्य कैप्टन बन गया है. इसके अलावा एक वीडियो सामने आया है जिसमें तान्या मित्तल फैमिली वीक को लेकर बात करतीं नजर आ रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग ने धारा 126 लागू कर दी है। इस अवधि में रैलियां, जुलूस, जनसभा और टीवी, सोशल मीडिया या प्रिंट मीडिया पर चुनावी सामग्री का प्रसार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियम न मानने पर दो साल की जेल या जुर्माना हो सकता है।

अमेरिका की सियासत में भारतवंशी नेता Zohran Mamdani का बड़ा उदय! New York में मेयर के रूप में उनकी भूमिका ने Donald Trump को दिया बड़ा झटका। आखिर कौन हैं Zohran Mamdani, क्या है उनकी राजनीतिक सोच और कैसे बना ये चुनावी समीकरण — जानिए इस खास रिपोर्ट में। देखें अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सिर्फ Bharat Express पर।

अमेरिका और भारत के रिश्तों में हाल के दिनों में थोड़ी दूरी जरूर महसूस की जा रही है, लेकिन दोनों देशों के शीर्ष नेताओं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संवाद में कोई कमी नहीं आई है। ...

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश का सियासी असर साफ दिख रहा है. योगी आदित्यनाथ अपने बुलडोजर और विकास मॉडल के जरिए मतदाताओं को लुभा रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव ने बीजेपी पर नाम बदलने की राजनीति का आरोप लगाया है. यूपी मॉडल अब बिहार के मंचों पर चुनावी हथियार बन चुका है.

गुरु नानक जयंती, सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाई जाती है. गुरु पर्व या प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाने वाला यह सिख धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है. हर साल, गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो 5 नवंबर को पड़ती है.

दिल्ली एक बार फिर “लापता लोगों के शहर” की डरावनी तस्वीर पेश कर रही है। राजधानी में जनवरी से लेकर 15 अक्टूबर 2025 तक कुल 19,682 लोग लापता हुए। इनमें सबसे ज्यादा 61 प्रतिशत महिलाएं और 39 प्रतिशत पुरुष शामिल हैं।...

सनातन संस्कृति में कार्तिक मास का अत्यंत महत्व बताया गया है. यह देवताओं का प्रिय महीना माना जाता है और इसे पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की विशेष पूजा का विधान है.

Amazon की हालिया छंटनी ने टेक इंडस्ट्री और कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल से भारत में व्हाइट कॉलर नौकरियों पर खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस रिपोर्ट में जानिए — Amazon की लेऑफ पॉलिसी के पीछे की असली वजह, किन सेक्टरों पर असर पड़ेगा और AI किस तरह भविष्य के रोजगार परिदृश्य को बदल रहा है। देखिए पूरी रिपोर्ट और समझिए कि क्या AI भारत के जॉब मार्केट के लिए अवसर है या संकट का संकेत। चैनल को लाइक करें, शेयर करें और सब्सक्राइब करें ताकि बिजनेस, टेक और रोजगार जगत की हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुं