Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

देशभर में माता की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है। शक्तिपीठ नगरी उज्जैन में भी नवरात्रि का उल्लास चरम पर है। नवरात्रि के आरंभ होते ही यहाँ के मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया है। उज्जैन का प्रसिद्ध माता हरसिद्धि मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है, और यही वजह है कि नवरात्रि के मौके पर यहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन के माता हरसिद्धि मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बेहद खास है। मान्यता है कि यहाँ सती माता की कोहनी गिरी थी और तभी से यह स्थान शक्ति साधना का प्रमुख केंद्र बन गया। माता हरसिद्धि सम्राट विक्रमादित्य की आराध्य देवी भी मानी जाती हैं और विक्रम संवत की शुरुआत भी यहीं से होती है। करीब चार हजार साल पुराने इस मंदिर का उल्लेख शास्त्रों में मिलता है। नवरात्रि में यहाँ विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन होता है। पुजारी लाला गिरी के मुताबिक माता की दिव्य प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाता है और शाम सात बजे ढोल-नगाड़ों के बीच भव्य आरती संपन्न होती है...

लखीमपुर खीरी स्थित प्राचीन संकटादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार भोर से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में जयकारों की गूँज रही। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धा भाव से दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की। आने वाले नौ दिनों तक माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा उत्साह और आस्था के साथ पूरे शहर में आयोजित होगी।

पटना में शारदीय नवरात्रि का आरंभ श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत स्वरूप के साथ हुआ है। नौलखा मंदिर में बाबा नागेश्वर पिछले 29 वर्षों से एक अनोखी परंपरा निभा रहे हैं। वे उपवास रहकर अपने सीने पर 21 कलश स्थापित करते हैं और माता की आराधना में लीन रहते हैं। यह कठिन साधना भक्तों के लिए आस्था की मिसाल है। नवरात्रि पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और हर कोई बाबा नागेश्वर की तपस्या को नमन कर रहा है। भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार ने इस मौके पर बाबा नागेश्वर और मंदिर व्यवस्थापक से खास बातचीत की, देखिए हमारी ये रिपोर्ट...

बिहार में विधानसभा चुनाव के कुछ महिने बचे है. ऐसे में राजनीतिक दलों की तरफ से जनता को लुभाने के लिए लगातार योजनाओं और सौगातों का दौर जारी है. अब ऐसे में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़ा तोह्फा देने का ऐलान कर दिया है. इस घोषणा ने ना केवल बेरोजगार स्नातक युवाओं को उम्मीद दी बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी। राज्य सरकार अब 20 से 25 साल की उम्र के बेरोजगार स्नातक युवकों और युवतियों को हर महीने ₹1000 भत्ता देगी। यह आर्थिक सहायता अधिकतम 2 साल तक मिलेगी। शर्त यह है कि युवाओं के पास ना नौकरी हो और ना ही स्वरोजगार का कोई साधन। वहीं इस दौरान बेरोजगार युवा आराम से नौकरी ढूंढ़ सकते है...

सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर देश और दुनिया से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. पूरे देश में उनके जन्मदिन का उत्सव जैसा माहौल है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी. सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की. उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक विशेष लेख भी लिखा. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन से लेकर वर्तमान तक की यात्रा को दिखाया गया है.

सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों राखड़ से भरे ओवरलोड ट्रकों का आतंक साफ देखा जा सकता है।

बिहार विधानसभा चुनावी जंग में इन दिनों एक नया नाम सुर्खियों में है – पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा. प्रशासनिक सेवा में रहते हुए अपनी काबिलियत और सख़्त छवि से पहचान बनाने वाले आनंद मिश्रा अब सियासत के मैदान में कदम रख चुके हैं। उनका कहना है कि राजनीति के जरिए वे सीधे जनता की सेवा करना चाहते हैं। आख़िर क्यों उन्होंने आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना? जनसेवा के प्रति उनकी सोच और आने वाले चुनाव में उनकी रणनीति पर भारत एक्सप्रेस संवाददाता प्रशांत राय ने उनसे खास बातचीत की, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...

शहरों में घूमते आवारा कुत्ते कई बार लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं. यही कारण है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे कुत्तों को काबू में करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार, अगर कोई आवारा कुत्ता दो बार किसी व्यक्ति को काटता है, तो उसे आजीवन कैद की सजा दी जाएगी. सुनने में यह आदेश थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह पूरी तरह गंभीर और वास्तविक है.

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड योजना की हकीकत कुछ और ही है। निजी अस्पतालों ने इलाज बंद कर दिया है या फिर कैंसर और हार्ट मरीजों तक सीमित कर दिया है। कई अस्पताल मरीजों से पैकेज राशि के अलावा भी अतिरिक्त पैसे वसूल रहे हैं। भारत एक्सप्रेस की टीम ने रायपुर के अस्पतालों में जाकर इसका रीयलिटी चेक किया। देखिए मनोज सिंह की ग्राउंड रिपोर्ट...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हॉट एयर बैलून सवारी के दौरान बड़ा हादसा टल गया. तेज हवा के कारण बैलून उड़ नहीं सका और इसके निचले हिस्से में आग लग गई. कर्मचारियों ने आग बुझाई और सुरक्षा गार्ड्स ने ट्रॉली संभाली. मुख्यमंत्री और सभी सुरक्षित हैं. प्रशासन ने कहा, कोई चूक नहीं हुई.