Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

दिल्ली सरकार राजधानी में शराब पीने की कानूनी उम्र को बदलने पर विचार कर रही है। अभी तक दिल्ली में बीयर पीने की न्यूनतम उम्र 25 साल है, लेकिन अब इसे घटाकर 21 साल करने का प्रस्ताव रखा गया है.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मचांदूर गांव से एक विवाद की खबर सामने आई है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शाम को भगवान राम के झंडे को लेकर एक आर्मी जवान और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हुई, जिसमें जवान का कॉलर पकड़ने और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।

झारखंड की राजनीति में सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स 2 का मामला लगातार गरमा रहा है। बीजेपी का कहना है कि सूर्या हांसदा की हत्या कर इसे एनकाउंटर का नाम दिया गया है और उन्होंने CBI जांच की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया है कि आखिर 24 मामलों वाले अपराधी के साथ पार्टी क्यों खड़ी है। 11 सितंबर को बीजेपी ने राज्यभर के प्रखंडों में धरना देने का ऐलान किया है। यह विवाद अब झारखंड की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन चुका है...

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर के आवास पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हंगामे को लेकर भाजपा पर सीधा हमला बोला है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है।

हरदोई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सात साल से लापता युवक अचानक सोशल मीडिया पर रील बनाता नजर आया। पत्नी शीलू ने यह वीडियो देखा तो उसके होश उड़ गए। जांच में पता चला कि युवक जितेंद्र उर्फ बबलू पंजाब के लुधियाना में रहकर दूसरी शादी कर चुका है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

बिहार चुनाव 2025 से पहले ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे NDA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी की हाइड्रोजन बम वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे बयान से भ्रम फैलता है। वोट चोरी को लेकर राजभर ने साफ किया कि लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और कोई अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर एक बार फिर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है। नवारो ने कहा कि भारत में ब्राह्मण जनता की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं और इसे रोकना जरूरी है। उन्होंने भारत-रूस तेल डील को लेकर भी सवाल उठाए और भारत को “क्रेमलिन का तेल धन शोधन केंद्र” बताया। इस बयान पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी ।

भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा के नवाबगंज स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने राहुल गांधी को पढ़ाई-लिखाई से दूर बताया और कहा कि उनका भारतीय संस्कार से कोई संबंध नहीं है।

उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के अपमान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। दोनों नेताओं ने इसे नीच राजनीति और अभद्रता की नई मिसाल बताया।

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में स्थित गुप्तीनाथ मंदिर भगवान शिव का एक प्राचीन और पौराणिक स्थल है। यह मंदिर अपनी अनोखी संरचना और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। खास बात यह है कि यहां का शिवलिंग एक विशाल पीपल के पेड़ के तने के भीतर स्थित है, जो श्रद्धालुओं को अद्भुत दर्शन का अनुभव कराता है।