Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

बिहार विधानसभा चुनाव में अब चंद दिन ही बचे हैं, और सभी राजनीतिक दलों के छोटे-बड़े नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इसी कड़ी में अपनी पार्टी के प्रचार अभियान में उतरीं लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलीपूत्र से सांसद मीसा भारती ने इंडिया गठबंधन को मजबूत बताते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला है। भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में उन्होंने न केवल गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताया, बल्कि अपने दोनों छोटे भाइयों को लेकर भी अहम बातें कहीं। चलिए, सुनते हैं मीसा भारती ने क्या कुछ कहा…

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की मूवी के लिए फैंस की 'दीवानगी' बढ़ती ही जा रही है. एक तरफ जहां थामा अभी तक अपना 145 करोड़ का बजट नहीं निकाल पाई है, तो वहीं एक दीवाने की दीवानियत ने अपना पूरा का पूरा बजट महज 7 दिनों के अंदर ही निकाल लिया है.

हिंदू धर्मग्रंथों में तुलसी और भगवान विष्णु की कथा को अत्यंत पवित्र माना गया है। वृंदा के श्राप से जब भगवान विष्णु शालिग्राम बने, तब उन्होंने वृंदा को वरदान दिया कि वह तुलसी के रूप में जन्म लेंगी और सदैव उनकी पूजा में सम्मिलित रहेंगी। तुलसी विवाह का पर्व इसी दिव्य मिलन का प्रतीक है।

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने अपनी नई फिल्म “एक दीवाने की दीवानियत” के प्रमोशन के दौरान अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि घर छोड़ने के बाद उनके पास पैसे, नौकरी और रहने की जगह — कुछ भी नहीं था। कई बार जेब में सिर्फ 10 रुपये रहते थे और कई दिनों तक एक प्लेट छोले-चावल में ही गुज़ारा करना पड़ता था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अब अगैती गन्ने का दाम ₹400 और सामान्य प्रजाति का ₹390 प्रति क्विंटल होगा। यह निर्णय 2025-26 के पेराई सत्र से लागू होगा, जिससे 45 लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। योगी सरकार ने सात वर्षों में कुल ₹85 की बढ़ोतरी की है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों दुनिया के सबसे प्यारे और चर्चित कपल्स में से एक है. ये दोनों जब भी साथ नजर आते हैं, अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिल खुश हो गया.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मायावती की एंट्री ने हलचल मचा दी है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक को साधने की बड़ी रणनीति बनाई है। लखनऊ में आयोजित मुस्लिम भाईचारा संगठन की बैठक में मायावती ने साफ किया कि अब पार्टी ग्राउंड लेवल पर मुस्लिम समाज के साथ जुड़ाव बढ़ाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बसपा का यह कदम सपा और कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक को चुनौती दे सकता है। मायावती का लक्ष्य साफ है — दलित-मुस्लिम गठबंधन से 2027 की सत्ता की वापसी।

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा Systematic Intensive Revision (SIR) की घोषणा के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। आयोग ने कहा है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए है, लेकिन सपा सांसद डिंपल यादव ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश हो सकती है। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने SIR का स्वागत करते हुए कहा कि इससे केवल योग्य मतदाता ही सूची में रहेंगे। यूपी की राजनीति में SIR अब एक नया सियासी मुद्दा बन चुका है।

देश की राजधानी दिल्ली में शराब पीने वालों की संख्या काफी बड़ी है, और जैसे-जैसे त्योहारों आते है, इसकी खपत में तेजी से इजाफा देखने को मिलता है. दिवाली जैसे बड़े त्योहार के दौरान शराब की बिक्री न केवल दुकानदारों के लिए बल्कि सरकार के लिए भी कमाई का बड़ा जरिया बन जाती है.

इन दिनों अपने टॉक शो ‘टू मच’ को लेकर सुर्खियों में बनीं काजोल और ट्विंकल खन्ना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. दोनों एक्ट्रेस ने फिजिकल धोखे पर कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा दिए, जिसके बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital