Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी में तेंदुए से मुकाबला करने वाले मिहीलाल गौतम को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया। अखिलेश ने उन्हें लखनऊ में पार्टी कार्यालय में बुलाकर दो लाख रुपये का चेक का चेक भी दिया। यह घटना तब हुई जब मिहीलाल पर तेंदुए ने हमला किया था, और उन्होंने 20 मिनट के संघर्ष के बाद तेंदुए को परास्त कर अपनी और आसपास के लोगों की जान बचाई थी।

भगवान राम से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन की इच्छा रखने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) 25 जुलाई से ‘रामायण यात्रा’ ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है।

भाषा विवाद के बीच शिवसेना (UBT) की किशोरी पेड़नेकर ने बड़ा बयान दिया है. भारत एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा, “मराठी एकजुट हो रही है, शिवसेना और मनसे एक हैं.” साथ ही उन्होंने सुधीर मुंगंटीवार पर निशाना साधते हुए कहा, पहले अपनी पार्टी में स्थिति मजबूत करें.

इंदौर के चर्चित, डांसिंग कॉप रंजीत सिंह ने एक बार फिर इंदौर का नाम रोशन किया है. ट्रैफिक कंट्रोल करने के अपने अनोखे डांसिंग स्टाइल के लिए मशहूर रंजीत सिंह हाल ही में कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में नज़र आए. शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में उन्होंने न केवल दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर अनुभव दिया, बल्कि ट्रैफिक जागरूकता का भी मजबूत संदेश दिया.

महाराष्ट्र में भाषा विवाद गरमाता जा रहा है. शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, “हमारा विरोध हिंदी से नहीं, जबरदस्ती थोपने से है.” उन्होंने नई शिक्षा नीति पर सवाल उठाए। वहीं, MNS नेता संदीप देशपांडे ने भी मराठी अस्मिता की रक्षा की बात दोहराई।.मामला राजनीतिक रूप से तूल पकड़ चुका है.

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. बुधवार को 'इंडिया' गठबंधन के 11 राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों की शिकायत की. इन दलों का कहना है कि सूची में नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं और कई फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है.

Bihar के इस गांव में आज भी है सुविधाओं कमी, Trinidad-Tobago PM Kamla Prasad Bissessar का है गहरा नाता

नशे पर विराम लगाने की तैयारी में जुटी गुमला पुलिस को एक बार फिर बड़ी उपलब्धि मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद करवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के नंबर लगे एक ट्रक से लाखों के केन बियर जब्त किया है। यह ट्रक बिहार ले जाया जा रहा था इस बात का खुलासा पकड़े गए चालक ने किया है जो राजस्थान के रहने वाले हैं...

ग्वालियर के भितरवार में झाड़ फूंक के नाम पर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां आरोपी के द्वारा उसके साथ झाड़ फुक के नाम पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है जिसपर से अब पुलिस मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है

पूर्व सपा सांसद एस.टी. हसन ने कहा, "कांवड़ यात्रा एक धार्मिक तीर्थ यात्रा है, यह सच है। लेकिन जब यात्रा के दौरान डीजे जोर-जोर से बजते हैं, तो आसपास के घरों की खिड़कियां तक कांपने लगती हैं। दिल के मरीज अपने कान बंद कर लेते हैं, और जब कोई गाड़ी पास से गुजरती है तो तेज आवाज से वह भी हिलने लगती है... मेरा मानना है कि कांवड़ यात्रा को लेकर लगातार बढ़ रही समस्याओं और ध्यान को देखते हुए सरकार को कांवड़ियों के लिए एक अलग सड़क बनवानी चाहिए..."