Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

प्रयागराज में इस बार कांवड़ियों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और “ऑपरेशन सिंदूर” से जुड़ी टी-शर्ट की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों के विकास के लिए ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 की शुरुआत इंदौर में हुई है. इस विशेष आयोजन में प्रदेश और देश भर से 1500 से अधिक निवेशक और उद्योगपति शामिल हुए हैं. देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य है. राज्य के शहरों का सुनियोजित और आधुनिक विकास करना.

भगवान शिव को उनके भक्त अनेक नामों से पुकारते हैं—महादेव, नीलकंठ, त्रिलोचन, शंकर और सबसे प्रिय नाम "भोलेनाथ". भोलेनाथ इसलिए, क्योंकि वे अपने भक्तों की साधारण भक्ति और श्रद्धा से ही प्रसन्न हो जाते हैं. उनकी पूजा के लिए अत्यधिक जटिल विधि-विधान की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि सच्चे मन से किया गया एक छोटा-सा प्रयास भी उन्हें प्रिय होता है.

सावन का पावन महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की भव्य शुरुआत हो गई है. प्रयागराज से इस साल 2025 की कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जहां हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने गंगा नदी से पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए अपनी यात्रा शुरू की.गंगाजल लेने के लिए प्रयागराज के संगम तट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भगवा रंग में रंगे कांवड़िए "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं. भक्त विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान से यहां पहुंचे हैं.

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के अधीन कार्य कर रहे विभागों में भारी अव्यवस्था और आपसी खींचतान है.

सावन मास की शुरुआत के साथ प्रयागराज का मनकामेश्वर महादेव मंदिर शिवभक्तों से गुलजार हो गया है. भक्त सुबह से ही जल, बेलपत्र और पुष्प लेकर दर्शन के लिए उमड़ पड़े.

कांवड़ यात्रा के दौरान चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं. एसपी सिटी ने बताया कि इस बार सभी कांवड़ शिविरों में पुलिस बल की तैनाती होगी

मुरैना में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की महत्वपूर्ण योजना "राहवीर" को लेकर छौंदा टोल प्लाजा (एनएच-3, एबी रोड) पर बुधवार को विशेष प्रचार अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग की टीम ने राहगीरों, ऑटो-टेम्पो चालकों और मालवाहक वाहनों को इस योजना की जानकारी दी...

सावन का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में एक खास नजारा देखने को मिलता है हर ओर केसरिया वस्त्रों में सजे शिवभक्त, कंधे पर गंगाजल से भरी कांवड़ उठाए लंबी यात्रा पर निकलते हैं. यह यात्रा भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है. भक्तजन गंगा नदी से जल भरकर विभिन्न शिव मंदिरों तक पहुंचते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. इसे ही कांवड़ यात्रा कहा जाता है.

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस बार सिर्फ दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण ही राज्य में सामान्य से करीब 74 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है. इस वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. नर्मदा समेत राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.