Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. अखिलेश यादव ने SIR के मुद्दे पर कहा, हर चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी एक नई रणनीति बनाती है.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर CBSE ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है. अब सभी स्कूलों में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. यह नियम कैसे लागू होगा, और इससे बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? जानिए CBSE के इस नए नियम की पूरी डिटेल्स.

हिमाचल प्रदेश में एक बेहद अनोखी शादी सामने आई है, जहां एक महिला ने एक ही समय में दो सगे भाइयों से शादी रचाई है. यह बहुपतित्व विवाह की एक दुर्लभ परंपरा है जो आज भी कुछ समुदायों में प्रचलित है. देखिए इस अनोखी शादी का वीडियो और जानिए इसके पीछे की कहानी.

बिहार विधानसभा में वोटर लिस्ट को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. विपक्ष के विधायकों ने काले कपड़े पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार पर आरोप लगाए. आखिर क्या है वोटर लिस्ट का ये विवाद, और विपक्ष क्यों इतना गुस्से में है?

पवित्र श्रावण मास का दूसरा सोमवार आज पूरे देश में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। भक्त हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से पहुँचे हैं। मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा और भजनों की गूंज से भक्ति का अद्भुत माहौल है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है, जब अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों को लेकर विवादास्पद बयान दे डाला। उन्होंने कांवड़ियों को "सत्ता के संरक्षण में पलने वाले गुंडे और माफिया" बताया और उन पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उनके इस बयान से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

20 जुलाई को मेरठ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा में भाग ले रहे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की. इस दृश्य ने भक्तिभाव, प्रशासन और सम्मान का अद्भुत संगम पेश किया.

प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति पर सीधा प्रहार करते हुए कांग्रेस, आरजेडी और एनडीए को घेरा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अब कलम बांट रहे हैं,

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में 19 जुलाई 2025 को महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की 7वीं पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम होगा. इसमें महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की विरासत को नमन किया जाएगा. कार्यक्रम के आयोजन का विवरण देखिए.

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अवैध धर्मांतरण के मामले में फंसे छांगुर यादव को लेकर तंज कसा और कहा कि वे इतने "महान" निकले कि सांसद रहते भी कभी नाम नहीं सुना। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के पटना में हुई गोलीबारी घटना पर एडीजी के विवादित बयान का समर्थन करते हुए कहा कि गर्मी में लोग जल्दी आवेश में आ जाते हैं। उनका कहना है कि जैसे ठंड में डकैती होती है, वैसे ही गर्मियों में झगड़े होते हैं। सोशल मीडिया पर यह बयान चर्चा का विषय बन चुका है।


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital