Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

इजरायल और हमास जंग के बीच पाकिस्तान का इस्लामिक कार्ड फेल हो गया है. हालांकि अब इस बीच भारत के सामने अरब देशों के रूप में एक बड़ी चुनौती है. हमास द्वारा इजरायल पर किया गया हमला भारत के लिए रणनीतिक लिहाज से अच्छा समय नहीं है.

इजराइल और हमास की जंग का आज 18वां दिन है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इजराइल पहुंचे हैं। यहां वो PM नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान मैक्रों जंग रुकवाने के लिए अलग फिलिस्तीनी देश बनाने की मांग करेंगे। मैक्रों वेस्ट बैंक में इजराइली कब्जे को हटाने का भी मुद्दा उठाएंगे।

सियाचिन में शहीद हुए पहले अग्निवीर जवान की शहादत पर सेना ने शोक प्रकट किया है. इस बीच सेना ने यह भी बताया है कि अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निवीर जवान गावते अक्षय लक्ष्मण के परिजनों को एक करोड़ से अधिक की धनराशि मिलेगी.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी 10 साल बाद पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रूनो से अलग हो रहीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया. मेलोनी और एंड्रिया की एक सात साल की बेटी भी है. एंड्रिया जियाम्ब्रूनो न्यूज प्रेजेंटर हैं, जो पहले भी विवादों में रहे हैं.

इजरायल की सेना कई दिनों से गाजा पट्टी को चारों तरफ से घेरे हुए है. सेना को इजरायली सरकार के आदेश का इंतजार है. ताकि वह जमीनी हमला शुरू कर सके. बताया जा रहा है कि इजरायली सेना को किसी भी वक्त गाजा पट्टी में हमले का आदेश मिल सकता है. यही वजह है कि सेना ने जमीनी हमले की तैयारी शुरू कर दी है.

इजराइल की सेना ने चेतावनी दी है कि हिजबुल्लाह लेबनान को भी अपने साथ जंग में खींच रहा है। इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा, लेकिन ऐसा बहुत कुछ है जो वो खो सकते हैं। दूसरी तरफ, आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के डिप्टी लीडर शेख नईम कासिम ने कहा है कि अगर इजराइल ने गाजा पर जमीनी हमला किया तो हिजबुल्लाह भी जंग में शामिल हो जाएगा।

7 अक्टूबर 2023 की सुबह, हमास के लड़ाकों ने इजराइल में कत्लेआम मचा रखा था। उसी वक्त कतर की राजधानी दोहा के एक आलीशान ऑफिस में हमास चीफ इस्माइल हानिया और उनके साथी टीवी चैनल पर सब कुछ देख रहे थे। इस्माइल के चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान थी। उस खूनी मंजर को देखकर उन्होंने अपने साथियों के साथ सजदा करके अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।

इजराइल ने करीब 10 लाख फिलिस्तीनियों को नॉर्थ गाजा खाली करने के ऑर्डर दिए हैं। इसके बाद लाखों लोग साउथ गाजा के शहर खान यूनिस पहुंच गए। लेकिन यहां भी रहना मुश्किल हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 10 अक्टूबर को इजराइल ने गाजा को दी जाने वाली बिजली-पानी सप्लाई रोक दी थी। अब पूरे गाजा में वाटर सप्लाई करीब-करीब बंद है। इस वजह से यहां हैजा जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

पिछले 24 घंटों में गाजा में की जा रही इजराइली बमबारी में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इजराइली सेना ने राफा और जबालिया कैंप समेत 25 जगहों पर भारी बमबारी की है। जबालिया से अब तक 30 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू का जन्म 1949 में तेल अवीवके जाफ़ा में हुआ था। नेतन्याहू की मां तज़िला सेगल एक इजरायली मूल की यहूदी थीं और पिता बेंज़ियन नेतन्याहू पोलैंड के यहूदी थे। इजरायल के वरिष्ठ नेता बेंजामिन नेतन्याहू को ‘Bibi’ नाम से भी जाना जाता है।