बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की जयंती पर भारत एक्सप्रेस की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार के नाम से मशहूर राजेश खन्ना की आज 81 बर्थ एनिवर्सरी है. राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा में वो मुकाम बनाया जिसतक पहुंचने का हर एक्टर सपना देखता है.
राहुल की भगवान ‘राम’ से तुलना कर बयान से पलटे सलमान खुर्शीद, चौतरफा विरोध के बाद कह दी बड़ी बात
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हाल ही में राहुल गांधी की तुलना 'भगवान राम' से कर दी, जिस पर बवाल खड़ा हो गया. वहीं अब उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी राम नहीं हैं, बल्कि बीजेपी रावण के रास्ते पर चल रही है. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी भगवान राम नहीं हैं लेकिन वह भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चल सकते हैं.
धीरूभाई अंबानी को उनकी जयंती पर भारत एक्सप्रेस की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि
धीरूभाई अंबानी ने यमन में एक पेट्रोल पंप पर 300 रुपये की नौकरी से शुरुआत की थी.रतन टाटा ने टाटा ग्रुप में एक कर्मचारी के तौर पर शुरुआत कर अपने फैसलों के जरिये इसे वैश्विक कंपनी बना दिया. धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा दोनों ने ही कामयाबी की नई परिभाषा खड़ी की.
रतन नवल टाटा को भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं
आज यानी 28 दिसंबर को भारत के दो दिग्गज उद्योगपतियों का जन्मदिन है. रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का 90वां जन्मदिन है और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा 85 साल के हो गए हैं. खाड़ी देश यमन में पेट्रोल पंप पर 300 रुपये की नौकरी से शुरुआत करने वाले धीरूभाई अंबानी ने रिलायंस जैसी कंपनी खड़ी कर दी.
मिर्जा ग़ालिब की जयंती पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की तरफ से श्रद्धांजलि
मिर्जा गालिब ने लिखा था- हुई मुद्दत कि ‘गालिब' मर गया पर याद आता है, वो हर इक बात पर कहना कि यूं होता तो क्या होता!’. जाहिर सी बात है शेरो शायरी की बात हो और मिर्जा गालिब का जिक्र न हो भला ऐसा हो ही नहीं सकता.
सबका भाई, सबकी जान, सलमान खान! भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज 57 साल के हो गए हैं। सलमान खान ने देर रात अपना 57वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर खान परिवार ने अर्पिता खान शर्मा के आवास पर एक पार्टी का आयोजन किया.
मौसम ने बदले तेवर, अगले 24 घंटे में कोल्ड अटैक का ख़तरा
दिल्ली, यूपी और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली-NCR में चल रही शीतलहर लोगों को मनाली की ठंड की याद दिलाने लगी है.
दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली बोले, भारत जोड़ो यात्रा देश को एकजुट करने के लिए
राजधानी में भारत जोड़ो यात्रा के रूट में परिवर्तन किया जा सकता है. कांग्रेस ने इस यात्रा को बदरपुर से आश्रम होते हुए इंडिया गेट, आइटीओ और दिल्ली गेट के जरिये लाल किला ले जाने की योजना बनाई है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सलाह दी है कि वह इसे आश्रम चौक से रिंग रोड होते हुए लाल किला लेकर जाए. पुलिस के अनुसार, उसकी सलाह पर कांग्रेस हाईकमान आज को निर्णय लेगा.
योगी आदित्यनाथ का सख्त आदेश, दोबारा लाउडस्पीकर लगाई तो खैर नहीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ जिलों में धर्म स्थलों पर पुन: लाउडस्पीकर (Loudspeaker) लगाए जा रहे हैं, यह स्वीकार्य नहीं है.
टीचर भर्ती का GK पेपर लीक,मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान में शनिवार को सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा होनी थी. लेकिन एग्जाम शुरू होने से पहले ही परीक्षा का पेपर लीक हो गया. उदयपुर में 40 स्टूडेंट्स बस में पेपर सॉल्व करते पकड़े गए. इसे लेकर अजमेर, उदयपुर, अलवर समेत राज्यभर में छात्रों ने हंगामा और प्रदर्शन किया. इसके बाद आनन-फानन में सुबह नौ बजे एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले पेपर कैंसिल कर दिया गया.





