Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि आर्थिक दबाव और 200% टैरिफ की धमकी के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध टल गया, उन्होंने कहा कि 11 महंगे जेट गिराए गए और इस कदम से 25 मिलियन लोगों की जान बची, जबकि भारत लगातार तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार करता रहा, ट्रंप ने मोदी और शरीफ से सीधी बातचीत करने का भी दावा किया और पृष्ठभूमि में 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया, 10 मई के बाद युद्धविराम हुआ और ट्रंप अब तक 80 से ज्यादा बार इस दावा को दोहरा चुके हैं.

PM Modi AI Summit Live: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के चौथे दिन पूरी दुनिया की नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हैं. आइये सुनते हैं उनका लाइव संबोधन

Muslim Kawar Yatra: उत्तर प्रदेश के बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी (maulana shahbuddin razvi) बरेलवी ने मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने के मामले पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम के मानने वालों को शरीयत के मुताबिक चलना अनिवार्य है और किसी भी दूसरे धर्म की धार्मिक परंपराओं को अपनाना या उसमें आस्था रखना नाजायज है। मौलाना रजवी ने यह बयान हालिया घटनाओं पर दिया, जिसमें मुस्लिम महिलाएं कांवड़ (muslim girl kawar yatra) लेकर चल रहीं हैं. बुलन्दशहर की उजमा भी शामिल हैं,

T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस मेगा टूर्नामेंट से ऑस्ट्रेलिया की टीम बाहर हो गई है, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। शानदार मुकाबले, आखिरी ओवर का रोमांच और अप्रत्याशित नतीजों ने वर्ल्ड कप को और भी दिलचस्प बना दिया है।

नई पीढ़ी की AI-सक्षम इलेक्ट्रिक बाइक ने तकनीक और स्टाइल का अद्भुत संगम पेश किया है। यह बाइक सिर्फ तेज़ रफ्तार ही नहीं देती, बल्कि उसके स्मार्ट AI सिस्टम राइडिंग को पूरी तरह से सुरक्षित और आसान बनाते हैं। वॉइस असिस्टेंट की मदद से आप बिना हाथ लगाए नेविगेशन, राइड मोड, बैटरी स्टेटस और सर्विस अलर्ट नियंत्रित कर सकते हैं। इसके डिजिटल डैशबोर्ड और स्मार्ट हेलमेट कनेक्टिविटी के माध्यम से बाइक की सभी जानकारियाँ रियल‑टाइम में मिलती हैं और AI आपकी राइडिंग स्टाइल के अनुसार सुझाव देता है। साथ ही, प्री‑राइड चेक और सुरक्षा अलर्ट यह सुनिश्चित करते हैं कि हर सफर सुरक्षित और आरामदायक हो। यह बाइक भविष्य की तकनीक का प्रतीक है, जो स्मार्ट कनेक्टिविटी, तेज़ परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन को एक साथ लाती है।

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार 18 फरवरी से शुरू हो रहा है. मंगलवार को अध्यक्ष कक्ष में सत्र को लेकर बैठकों का दौरा जारी रहा. आखिर क्या-क्या हुआ बैठक में, जायजा लिया भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद ने।

AI DBV Simulator में नई कार लॉन्च हो चुकी है और इस अपडेट ने गेमिंग एक्सपीरियंस को और भी शानदार बना दिया है। इस नई कार में बेहतरीन स्पीड, कंट्रोल, ग्राफिक्स और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा रियलिस्टिक बनाते हैं। अगर आप AI DBV Simulator खेलते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बहुत खास है। वीडियो में देखें नई कार की फुल डिटेल, स्पीड टेस्ट, फीचर्स और गेमप्ले रिव्यू।

मैदान पर जब बल्ला चलता है, तो दुनिया शोर मचाती है... लेकिन जब मन की शांति की बात आती है, तो भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सीधे कान्हा की नगरी वृंदावन की गलियों में नजर आते हैं। विराट एक बार फिर पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन के लोकप्रिय संत श्री प्रेमानंद जी महाराज के दर पर पहुंचे हैं. कुछ दिनों पहले भी इस स्टार कपल ने वृंदावन पहुंचकर महाराज जी का आशीर्वाद लिया था और अब एक बार फिर से दोनों अपने गुरु की शरण में पहुंचे हैं. इस दौरान दोनों ने श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बैठकर सत्संग में हिस्सा लिया.

अभिनेता राजपाल यादव इस समय कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें एक पुराने चेक बाउंस और कर्ज अदायगी के मामले में तिहाड़ जेल में रखा गया है।..... इस कठिन परिस्थिति में, कई लोग उनके समर्थन में आगे आए हैं और उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में, फिरोजाबाद के एएसपी ग्रामीण **अनुज चौधरी** ने सार्वजनिक रूप से अपनी मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह राजपाल यादव को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे और यह राशि वे अपने सैलरी अकाउंट से देंगे।

महाशिवरात्रि 2026 कब है? कई लोगों में यह भ्रम है कि यह 15 फरवरी है या 16 फरवरी। इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को रात्रि 12:00 बजे से 16 फरवरी 2026 तक निशीथ काल मुहूर्त में मनाई जाएगी। जानिए इस दिन का सही समय, शुभ मुहूर्त और कैसे करें भगवान शिव की पूजा ताकि आपकी श्रद्धा और मंगलकामनाएँ पूर्ण हों।