₹5 की थाली का क्या है सच! Atal Canteen का रियलिटी चेक
₹5 में भरपेट भोजन देने वाली अटल कैंटीन योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत मानी जाती है। लेकिन क्या हर इलाके में इसकी स्थिति एक जैसी है? हमारी टीम ने लाजपत नगर, गीता कॉलोनी और लक्ष्मी नगर में जाकर इस योजना की जमीनी हकीकत जानी। जहां लाजपत नगर में लोगों ने कुछ शिकायतें कीं, वहीं गीता कॉलोनी और लक्ष्मी नगर में लोग संतुष्ट नजर आए।
क्या Modi-Trump की डील पर भारी पड़ी अमेरिकी राजनीति? भारत ने दी डेडलाइन
भारत और अमेरिका के बीच होने वाले जिस 'ऐतिहासिक' व्यापार समझौते का इंतजार पूरी दुनिया कर रही थी, उस पर फिलहाल ब्रेक लगता नजर आ रहा है..
Pakistan Airstrike : क्यों है चर्चा में Durand Line, Afghanistan करने वाला है पाकिस्तान पर हमला
रविवार तड़के पाकिस्तान ने अफगानिस्तान (Afghanistan) पर एयर स्ट्राइक कर सबको चौंका दिया। जिससे अफगानिस्तान बौखला उठा। रविवार से ही दोनों देशों के बयानों पर दुनिया की नजर टिकीं हुई हैं। तो वहीं ये भी देखना था कि इन देशों को लेकर कौनसा देश क्या बयान देता है. अब भारत ने हमले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे गलत बताया है। तो वहीं ऐसे में डूरंड लाइन की चर्चा होने लगी है। जहां अफगान के लड़ाके पहले भी पाकिस्तान की सीमा में आकर पाक सेना को कूट कर गए हैं।
Delhi Dwarka Accident : दिल्ली के द्वारका हादसे को लेकर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन,जानिए क्या-क्या कहा
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-11 में 3 फरवरी को स्कॉर्पियो कार (dwarka scorpio accident) की टक्कर से मारे गए साहिल के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें साहिल की मां इन्ना माकन के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग शामिल हुए। सबने 'वी वॉन्ट जस्टिस', 'तानाशाही नहीं चलेगी' 'जस्टिस फॉर साहिल, और 'हत्यारे नहीं चाहिए, इंडिया वालों अपने बच्चों को बचाओ', इस तरह के नारे लगाकर अपना विरोध जताया।
America और Iran के बीच बढ़ी तकरार, Khamenei ने दी अमेरिकी एयरक्राफ्ट को डुबाने की धमकी
अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी के लिए अपने दो सबसे आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन और यूएसएस जेराल्ड फोर्ड को मिडिल ईस्ट में तैनात कर दिया। इसके बावजूद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने सीधी धमकी दी है. हाल ही में दिए अपने एक भाषण में उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट कैरियर एक खतरनाक मशीन है, लेकिन उससे भी ज्यादा खतरनाक ईरान का वह हथियार है जो उसे समुद्र की गहराई में भेज सकता है. उनका यह इशारा था कि ईरानी मिसाइलें अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को डुबो देंगी.
Bharat Mandapam : भारत मंडपम में आरोग्य उत्सव एवं एक्सपो डॉ विश्वरूप राय ने गिनाए नीम के फायदे
भारत मंडपम में आज आरोग्य उत्सव (Arogya Utsav 2026) एवं एक्सपो 2026 चल रहा है। यह स्वास्थ्य, आयुष , वेलनेस, पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और सतत जीवनशैली पर केंद्रित एक बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें विविध स्वास्थ्य समाधान, योग-आयुर्वेद प्रदर्शनी, वेलनेस टेक्नॉलॉजी, और हेल्थसेक्टर से जुड़े विशेषज्ञ, प्रदर्शक और सहभागी शामिल हैं। आयोजन 21 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक जारी है।
Pakistan Attack on Afghanistan : Shehbaz Sharif- Asim Munir को तालिबान ने दे डाला सीधा अल्टीमेटम
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक (pakistan airstrike aghanistan) को लेकर अब नई जानकारी सामने आ रही है। पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक मदरसे को निशाना बनाया. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी जेट विमानों ने नंगरहार प्रांत के खोगयानी जिले में भी कई एयरस्ट्राइक की। अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान को चेताया है।
PM Modi ने कांग्रेस को घेरा , बोले AI Global Summit देश का कार्यक्रम था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए... पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए..."प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज़ नहीं है, उन्हें भाजपा, NDA से विरोध है... लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट यह भाजपा का समारोह नहीं था और न ही भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद था। यह देश का, देश के सम्मान का कार्यक्रम था लेकिन कांग्रेस ने परसो सारी मर्यादाएं तोड़ दी। पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है लेकिन दुर्भाग्य देखिए इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने की बजाय गाजते हैं। देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं।"
CM योगी ने आज किसानों को फसल बिमा योजना के तहत वितरित किए 285 करोड़
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज किसानों को फसल बीमा योजना के तहत कुल 285 करोड़ रुपये वितरित किए। इस राशि का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, मौसम परिवर्तन और फसल नुकसान जैसी परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की भलाई और उनकी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं को सशक्त कर रही है। फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है।इस वितरण के साथ ही राज्य में कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, और किसानों के बीच राहत का माहौल बना हुआ है।
Donald Trump के लगाए गए Tariff पर चला Supreme Court का डंडा
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने ट्रंप द्वारा दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. फैसले में कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के तहत टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है.इस मामले में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने बहुमत के बारे में बताया कि कोर्ट का ये फैसला राष्ट्रपति की शक्तियों को लिमिट में रखने वाला है.





