Delhi CM Rekha विधानसभा में Emotional, ‘आप’ मेरे घटिया मीम्स बनाती है
दिल्ली विधानसभा में उस वक्त माहौल भावुक हो गया जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में बोलते हुए इमोशनल हो गईं। सीएम रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि ‘आप’ पार्टी उनके भाषण की घटिया रील्स और मीम्स बनाती है। विधानसभा में उनकी इस टिप्पणी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। देखिए दिल्ली विधानसभा का पूरा भावुक पल और उससे जुड़ी बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया।
Nicolas Maduro हैं सत्य साईं के भक्त, जानें Venezuela में क्या करता है ये संगठन?
अब सवाल है कि सदस्य कैसे बनते हैं? तो इसके लिए महंगी या कठिन प्रक्रिया नहीं है. बल्कि स्थानीय साईं सेंटर या ग्रुप में रोजाना भाग लेने और एक्टिविटी करने से शुरू होती है. ऐसे में मन में सवाल उठता है कि क्या सत्य सांई के अनुयायी बनने के लिए कोई मेंबरशिप होती है. तो इसका जवाब है नहीं. यानी कि मेंबर बनने के लिए फीस नहीं लगती है.
Rah-Veer Yojana ला रही है Modi Government, जानें- कितना मिलेगा इनाम
गडकरी के मुताबिक देश में हर साल करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. इनमें करीब 1 लाख 80 हजार लोगों की जान चली जाती है. अगर उम्र के हिसाब से आंकड़ों को देखें तो पाएंगे कि करीब 66 प्रतिशत मौतें 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की होती हैं. इसके साथ ही गडकरी ने यह भी जानकारी दी है कि सरकार आगामी बजट सत्र में मोटर वाहन अधिनियम कानून में संशोधन लाने की तैयारी कर रही है.
Venezuela के बाद Iran निशाने पर? Trump की धमकी से मचा हड़कंप
इन प्रदर्शनों की वजह देश में बढ़ती महंगाई और ईरानी मुद्रा की भारी गिरावट बताई जा रही है...हालात इतने खराब हो चुके हैं कि आम लोगों के लिए रोजमर्रा की ज़रूरतें पूरी करना भी मुश्किल होता जा रहा है....इसी गुस्से के चलते लोग सड़कों पर उतर आए हैं और यह प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल चुका है.
IND vs NZ : India – New Zealand वनडे सीरीज का जानें पूरा Schedule, Free में यहां देखें आप पूरा मैच!
आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेडियम हर तरह की विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त है, जहां बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। शानदार बैठने की व्यवस्था, बेहतर सुरक्षा इंतज़ाम और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह मैदान खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।
Rohini Acharya ने फिर खोली पोल, Tejashwi Yadav को बताया पार्टी का विनाशक
राष्ट्रीय जनता दल की राजनीति में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। पार्टी के भीतर फैसलों, नेतृत्व और दिशा को लेकर उठते सवालों के बीच अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट सियासी हलकों में हलचल मचा रहा है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावनात्मक और संकेतों से भरा संदेश साझा किया है, जिसमें उन्होंने ‘विरासत’, ‘पहचान’, ‘वजूद’ और ‘अपनों की साजिश’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।
Vishwa Hindi Diwas पर Reality Check, ‘क ख ग’ में ही फेल हो गए लोग
हिंदी दिवस पर जहां हर ओर भाषा के सम्मान की बात होती है, वहीं एक रियलिटी चेक ने चौंकाने वाली सच्चाई सामने रख दी है। कई लोग हिंदी पर गर्व तो करते हैं, लेकिन जब ‘क ख ग’ जैसे बुनियादी सवाल पूछे गए, तो वे जवाब नहीं दे पाए। यह वीडियो हिंदी के प्रति हमारे दावों और असल ज्ञान के बीच का फर्क दिखाता है। हिंदी दिवस पर यह सवाल जरूरी है कि क्या हम सच में अपनी भाषा को जानते भी हैं
Bengal Election 2026 : जानिए वो किस्से जब-जब चर्चाओं में रहीं बंगाल की CM Mamata Banerjee
पश्चिम बंगाल (west bengal) में जल्द ही विधानसभा चुनाव (west bengal election 2026) होने वाले हैं। जिसके लिए सियासत तेज हो गई है। अब वहां तमाम मुद्दों ने जोर पकड़ लिया है। कभी एसआईआर (bengal sir) तो कभी घुसपैठियों का मुद्दा। खैर आज बात राजनीति की नहीं बल्कि आज हम बात करेंगे बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (mamata banerjee video) की जिंदगी के उन किस्सों की जब-जब वो चर्चा में आईं
India Economy Analysis : क्या फिर घटेंगे Repo Rate RBI का अगला कदम क्या होगा?
भारत की अर्थव्यवस्था इस समय एक नाज़ुक दौर से गुजर रही है। महंगाई, विकास दर और निवेश तीनों के बीच संतुलन बनाना RBI के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारतीय रिज़र्व बैंक एक बार फिर Repo Rate में कटौती करेगा? Repo Rate घटने से लोन सस्ते हो सकते हैं, EMI कम हो सकती है और बाज़ार में मांग बढ़ सकती है। लेकिन इसका असर महंगाई पर भी पड़ता है। इस वीडियो में हम समझेंगे कि Repo Rate कटौती की कितनी संभावना है और इसका आम जनता व अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा।
Nirmal Jit Singh Sekhon के किरदार में Diljit Dosanjh, फ्लाइंग ऑफिसर की कहानी
सरदार असरदार लौट रहा है बड़े पर्दे पर! Border 2 में दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं भारतीय वायुसेना के वीर योद्धा फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों (PVC) का किरदार। 1971 की जंग में श्रीनगर एयरबेस पर अकेले दुश्मन से भिड़कर उन्होंने 4 पाकिस्तानी जेट मार गिराए और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। यह फिल्म साहस, बलिदान और देशभक्ति की सच्ची कहानी को दमदार अंदाज़ में पेश करेगी।





