Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दरकते पहाड़…बरसती मौत…, अफगानिस्तान में भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, चारों तरफ बिखरी लाशें

अफगानिस्तान के नूरीस्तान प्रांत की राजधानी पारून में अचानक आई भीषण बाढ़ में 23 लोगों की मौत हो चुकी है, 80 घायल हैं और करीब 100 लोग लापता हैं. बड़े पैमाने पर राहत अभियान चलाया जा रहा है.

Afghanistan Flash Floods 23 Dead And 100 Missing In Nuristan

Afghanistan flash foods: पड़ोसी देश अफगानिस्तान इस समय चौतरफा बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहा है. सोमवार को नुरीस्तान प्रांत में भीषण बाढ़ का कहर देखने को मिला, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए दा रहे है. भारी बारिश के कारण आई इस बाढ़ ने नुरिस्तान प्रांत की राजधानी के घरों, इंफ्रास्ट्रक्चर्स को अपने चपेट में ले लिया. इस प्राकृतिक आपदा में 100 से ज्यादा लोग अभी लापता है. वहीं प्रशासन ने अभी और भी लोगों के मारे जाने और लापता होने की आशंका जताई है.

15 पीड़ितों के शव बरामद

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और तैयारी प्राधिकरण ने मंगलवार को इस आपदा की जानकारी दी. पानी की तेज धार अपने साथ मकानों, दुकानों और सड़कों को बहा ले गई. NDMPA के प्रवक्ता कारी ताज मोहम्मद हेमत के अनुसार, अब तक 15 पीड़ितों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है.

बाढ़ के इस तांडव में 7 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं, जबकि 23 मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा, इस बाढ़ में लगभग 70 दुकानें बह गई हैं, 40 छोटे-बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और 11 होटल पूरी तरह या आंशिक रूप से तबाह हो गए हैं.

लापता लोगों की तलाश जारी

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े शुरुआती हैं और जैसे-जैसे रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ेगा, नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है. लापता लोगों की तलाश के लिए मलबा हटाया जा रहा है. काबुल से अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय दल पारून के लिए रवाना हो चुका है, जो मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगा और राहत व बचाव कार्यों की निगरानी करेगा.

ये भी पढ़ें: दुनिया चांद पर, भारत स्पेस में, पाकिस्तान साइकिल पर… खुद ही करा ली किरकिरी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital