दुनिया

रमजान के महीने में शराब की बिक्री के बाद अब टैक्स में भी छूट- दुबई में अल्कोहल को लेकर सरकार का बोल्ड स्टेप

Dubai: दुबई में शराब बिक्री को लेकर यूएई की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. यूएई सरकार ने अब शराब खरीदने के लिए शराब प्रमियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने अब शराब की बिक्री पर 30 फीसदी टैक्स कम कर दिया है. साथ ही शराब लाइसेंस के लिए ले जाने वाली फीस को भी खत्म कर दिया है. यानी की अब शराब लाइसेंस लेने पर कोई फीस नहीं देनी होगी. खबरों के मुताबिक, यूएई सरकार ने शाही परिवार के आदेश पर ये फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि शाही अल मख्तूम परिवार के इस फैसले की मदद से दुबई में टूरिज्म (Tourism) को बढ़ावा मिलेगा.

ऐसे में भारत से दुबई जाने वाले शराब प्रमियों के लिए ये अच्छी खबर है. सरकार का ये फैसला दुबई जाने की प्लानिंग करने वालों को आर्कषित कर सकता है. न्यू ईयर से शराब बिक्री पर ये नियम लागू हुआ है.

‘रमजान के महीने में शराब की होम-डिलिवरी शुरू’

यूएई सरकार से जुड़े दुबई के दो अल्कोहल रिटेलर्स की ओर यह घोषणा की गई है. दोनों रिटेलर्स की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया कि दुबई में शराब पर लगने वाले टैक्स को समाप्त कर दिया गया है. दुबई में शराब को लेकर बीतों दिनों में कई अहम फैसले लिए गए हैं. इससे पहले रमजान  के महीने में दिन में शराब बेचने और कोविड लॉकडाउन के दौरान शराब की होम-डिलिवरी भी शुरू कर दी थी. सरकार की तरफ से हर तरीके से पर्यटकों को रिझाने की पूरी कोशिश की जा रही है. क्योंकि यूएई जैसे देशों में शराब को लेकर इस तरह के फैसले बड़े माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Crime: दिल्ली में लड़की की लाश को कार से घसीटने के मामले में सामने आया चश्मदीद का बयान, बयां किया खौफनाक मंजर

पर्यटकों को लुभाने के लिए लिया गया फैसला

दुबई की अर्थव्यवस्था में बाहर से आने वालों लोगों का अहम योगदान है. इसी कारण दुबई में शराब बिक्री से वहां की अर्थव्यवस्था में काफी फर्क पड़ता है. वहीं दुबई घुमने के लिए काफी बड़ी संख्या में पर्यटक जाते है. जिसकी वजह से ये फैसला लिया गया है. सरकार का ये फैसला भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ही किया गया है, जिसका फायदा भी सरकार को मिल सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago