Andy Byron, Kristin Cabot, Astronomer CEO, Head of HR, affair, Coldplay concert, jumbotron, social media reaction, corporate scandal, workplace relationship, Apache Airflow, software company, Boston.
Astronomer CEO Andy Byron: एस्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन (Andy Byron) और कंपनी की हेड HR क्रिस्टिन कैबोट (Kristin Cabot) का अफेयर अचानक ही उजागर हो गया. दरअसल दोनों बुधवार की रात बोस्टन में कोल्डप्ले (Coldplay) का कॉन्सर्ट देखने गए थे. कॉन्सर्ट के दौरान एक दूसरे को गले लगाये हुए थे, तभी कैमरे का फोकस उनपर आ गया.
कैमरे को देखते ही दोनों ठिठक गए. जैसे ही कैमरा उनके पास रुका एस्ट्रोनॉमर की हेड HR क्रिस्टिन कैबोट शर्मिंदगी से भर गईं और अपने हाथों से चेहरा छिपाते नजर आईं. एंडी बायरन शादीशुदा हैं. जब कैमरा बायरन पर पड़ा तो वो चौंक गए. उन्होंने जल्दी से पीछे हटते हुए एक बैरियर के पीछे छिप गए.
Coldplay puts CEO of Astronomer and Head of HR on jumbotron looking cozy during their concert. pic.twitter.com/yuy2R5FAEc
— Buzzing Pop (@BuzzingPop) July 17, 2025
कौन हैं Andy Byron?
एंडी बायरन एस्ट्रोनॉमर कंपनी के CEO हैं. वो पिछले 2 सालों से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. इससे पहले 2019 में उन्होंने लेसवर्क के अध्यक्ष के रूप में काम किया है. एंडी बायरन ने कंपनी के सलाहकार के रूप में कुछ समय के लिए काम किया था. 2017 से 2019 तक उन्होंने साइबरसन कंपनी के मुख्य राजस्व अधिकारी के रूप में काम किया था. इसके अलावा बायरन ने फ्यूज कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में काम किया है.
ये भी पढ़ें- नाटो की धमकी पर केंद्रीय मंत्री ने दिया करारा जवाब, कहा- मेरे बॉस का दिमाग प्रेशर को महसूस करने के लिए नहीं बना है
एंडी बायरन के लिंक्डन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने वेरिसेंटर और बीएमसी सॉफ्टवेयर में भी कुछ समय के लिए अधिकारी के रूप में काम किया है. बायरन की शादी मेगन केरिगन बायरन से हुई है और उनके दो बच्चे हैं. एस्ट्रोनॉमर की वर्तमान कार्यकारी टीम में सह-संस्थापक और मुख्य उत्पाद अधिकारी के रूप में पीट डेजॉय, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में जूलियन लानेव, मुख्य ग्राहक अधिकारी के रूप में भानु सारेड्डी और मुख्य जन अधिकारी के रूप में क्रिस्टिन कैबोट शामिल हैं.
एस्ट्रोनॉमर कंपनी क्या करती है?
एस्ट्रोनॉमर न्यूयॉर्क बेस्ड एक सॉफ्टवेयर कंपनी है. यह कंपनी अपने एस्ट्रो प्लेटफॉर्म के लिए जानी जाती है. एस्ट्रो प्लेटफॉर्म कंपनियों को अपाचे एयरप्लो वर्कफ्लोज रोकने में मदद करता है. इस सॉफ्टवेयर का मुख्य काम डेटा पाइपलाइनों को संभालने और बड़े व्यवसायों के लिए डेटा विश्वसनीयता में तेजी और सुधार करना है.
अपाचे एयरप्लो वर्कफ्लोज क्या है?
Apache Airflow एक टूल है जो कामों की लिस्ट को तय क्रम में और अपने आप चलाता है. यह खासकर तब काम आता है जब कोई काम बार-बार और तय समय पर करना हो.
एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट का वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोनों की जमकर आलोचना कर रहे हैं. किसी ने एंडी बायरन को धोखेबाज बताया तो किसी ने क्रिस्टिन कैबोट को. तो किसी ने एचआर प्रोफेशन पर ही सवाल उठा दिया. गौरतलब है कि एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट दोनों ही शादीशुदा हैं. दोनों के बच्चे भी हैं.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




