Bharat Express DD Free Dish

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान और चीन को दी सीधी धमकी, कहा- बलूचिस्तान छोड़ दो, वरना ट्रेन में 500 लोग सवार हैं…

पाकिस्तान के क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने के बाद अब बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान और चीन को सीधी धमकी दी है.

BLA

BLA ने पाक सैनिकों को किया ढेर.

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया गया. इस हमले को अंजाम देने वाले विद्रोही गुट बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अब चीन और पाकिस्तान को सीधी धमकी दी है.

BLA ने पाकिस्तान और चीन को दी धमकी

पाकिस्तान के क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने के बाद अब बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान और चीन को सीधी धमकी दी है. बीएलए ने बयान जारी कर रहा है कि अगर अपनी जान बचानी है तो बलूचिस्तान को छोड़ दो. जाफर एक्सप्रेस में 500 लोग सवार हैं, जिनमें सैन्य अधिकारियों की सबसे ज्यादा संख्या है.

पाक सेना ने किया बंधकों को छुड़ाने का दावा

पाक सेना ने दावा किया है कि बलूच लिबरेशन आर्मी के द्वारा हाईजैक की गई ट्रेन से 104 यात्रियों को बचाया जा चुका है और 17 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं, इस ऑपरेशन के दौरान 16 बीएलए लड़ाके मारे गए. कुल 104 यात्रियों को बचाया गया है.

बीएलए की मांगें क्या हैं?

बीएलए की बहुत ही सीधी और साफ मांगें हैं, जिन्हें बलूच कई बार दुनिया के सामने रख चुके हैं. इनका कहना है कि बलूचिस्तान जिसे ये लोग अलग देश मानते हैं. उनकी एक अलग सरकार वहां चलती है. बलूचों की पहली और सबसे बड़ी मांग ये है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान की किसी भी एजेंसी या सुरक्षा एजेंसी का कोई भी नुमाइंदा वहां नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Pakistan Train Hijack: क्या पाक सेना ने मार गिराए BLA के 16 लड़ाके? Army ने 104 बंधकों को छुड़ाने का किया दावा

इसके अलावा बलूचों का मानना है कि चीन के साथ CPEC प्रोजेक्ट चल रहे हैं. प्रोजेक्ट से उनके खनिजों का दोहन हो रहा है. इन प्रोजेक्ट्स की वजह से बड़ी संख्या में समुदाय के लोग विस्थापित हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read