Balochistan Pakistan Conflict: पाकिस्तान के लिए बलूचिस्तान लगातार सिरदर्द बनता जा रहा है. इस इलाके में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि बलूच लड़ाके अक्सर पाकिस्तानी सेना को निशाना बना रहे हैं. इन हमलों की वजह से सेना का दबदबा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है और कई जगहों पर उनका नियंत्रण कमजोर पड़ गया है. बलूचिस्तान के बड़े हिस्सों में अब बलूच लिबरेशन आर्मी का प्रभाव दिखाई देता है. इस संगठन ने कई इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और वहां पाकिस्तान सरकार का असर लगभग खत्म होता जा रहा है.
पहलगाम हमले के साजिशकर्ता के वीडियो
पहलगाम हमले की साजिश रचने वाले लश्कर कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह खुद स्वीकार करता है कि पाकिस्तान की पकड़ बलूचिस्तान पर कमजोर हो चुकी है.
बलूचिस्तान के हालात पर बयान
कसूरी ने कहा कि बलूचिस्तान के लोगों के दिलों में पाकिस्तान के खिलाफ गहरी नफरत है. उन्होंने माना कि वहां की स्थिति किसी बाहरी ताकत की वजह से नहीं बल्कि अंदरूनी कारणों से बिगड़ी है.
पाकिस्तान सरकार के दावे की पोल
पाकिस्तान अक्सर बलूचिस्तान की अशांति के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराता है लेकिन कसूरी ने अपने बयान में साफ कर दिया कि हालात के पीछे भारत का हाथ नहीं है. उन्होंने कहा कि यह सब समाज के भीतर मौजूद कुछ ताकतों की वजह से हो रहा है.
कबूलनामे में क्या?
वीडियो में कसूरी ने कहा कि बलूचिस्तान में लोगों के दिल टूटे हुए हैं और उनके बीच दूरियां और नफरतें हैं. उन्होंने इसे ‘शैतानों की शैतानियत’ और ‘शरारती तत्वों की करतूत’ बताया.
भारत एक्सप्रेस के हाथ लगा वीडियो
भारत एक्सप्रेस को मिला यह कबूलनामा पाकिस्तान की सरकार के दावों की सच्चाई उजागर करता है. कसूरी ने माना कि बलूचिस्तान में असली समस्या वहां के समाज के भीतर की है न कि किसी बाहरी देश की.
ये भी पढ़ें-ईरान से साथ लड़ने चले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब फोन पर हुई ऐसी तू-तू-मैं-मैं कि उतर गया युद्ध का सारा भूत
इस वीडियो ने पाकिस्तान के उस बयान की पूरी तरह से पोल खोल दी है जिसमें वह बलूचिस्तान की स्थिति के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराता रहा है. लश्कर कमांडर का यह कबूलनामा बताता है कि असली वजह पाकिस्तान के भीतर की ताकतें हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

