Bangladesh Earthquake: शुक्रवार की सुबह बांग्लादेश की राजधानी ढाका और आसपास के इलाकों में आई भूकंप से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और और 600 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये हादसा तब हुआ जब लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर भागने लगे. कई जगह दीवारें और छज्जे गिर गए जिससे ये हादसे हुए.
कहां हुआ ज्यादा नुकसान?
सबसे ज़्यादा नुकसान ढाका, नर्सिंदी और नारायणगंज जिलों में हुआ. ढाका के पुराने हिस्से में एक इमारत की रेलिंग गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. नर्सिंदी में पांच लोगों की जान गई, जबकि नारायणगंज में एक शख्स की मौत हुई. अस्पतालों में घायलों की भीड़ लगी हुई है और डॉक्टर लगातार इलाज में जुटे हैं. कई जगहों पर बिजली और मोबाइल नेटवर्क भी कुछ समय के लिए ठप हो गया, जिससे लोगों को और परेशानी हुई.
भारत में भी हुए महसूस
भूकंप का असर सिर्फ बांग्लादेश तक ही सीमित नहीं रहा. इसके झटके भारत के कोलकाता और पूर्वी राज्यों में भी महसूस किए गए. लोग अचानक आई इस आफत से डरे हुए हैं और लगातार आफ्टरशॉक्स का डर बना हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह भूकंप मधुपुर फॉल्ट लाइन की हलचल की वजह से आया था. गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर थी, इसलिए झटके ज़्यादा तेज महसूस हुए.
ये भी पढ़ें-क्या गोरखपुर में हो सकता है बड़ा हादसा, आखिर क्यों नहीं बुझ पा रही ये आग?
राहत और बचाव कार्य शुरू
सरकार ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. फायर सर्विस और पुलिस की टीमें मलबा हटाने और लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने में लगी हैं. अंतरिम प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के इलाज का पूरा इंतजाम करने का भरोसा दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

