Bharat Express DD Free Dish

फायरिंग के दौरान अचानक फटा ‘मेड इन चाइना’ टैंक, 2 सैनिकों की दर्दनाक मौत; दिल दहला देंगे खौफनाक Videos

Bangladesh Tank Blast: बांग्लादेश के चट्टोग्राम में फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान सेना का Type 59 टैंक विस्फोट का शिकार हुआ.

Tank blast during Chattogram firing exercise

चट्टोग्राम फायरिंग अभ्यास में टैंक ब्लास्ट

Bangladesh Tank Blast: बांग्लादेश के चट्टोग्राम में बुधवार को फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया. हथाजारी फील्ड फायरिंग रेंज में सेना का एक टैंक अचानक विस्फोट का शिकार हुआ. इस घटना में दो सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया.

ISPR ने दी जानकारी

बांग्लादेश इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट (ISPR) ने बताया कि सैनिक अभ्यास के दौरान टैंक से फायरिंग कर रहे थे. तभी अचानक टैंक में जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर धुआं फैल गया. हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि दो जवान टैंक पर मौजूद हैं और अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट होता है. इसके बाद टैंक धुएं में घिर जाता है. दूसरी क्लिप में सैनिकों को बचाव कार्य करते देखा जा सकता है.

दो सैनिकों की मौत, अधिकारी घायल

स्थानीय मीडिया ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक, हादसे के वक्त टैंक के अंदर मौजूद दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अधिकारी को एयरलिफ्ट कर ढाका स्थित कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) ले जाया गया है.

चीन निर्मित है Type 59 टैंक

हादसे में शामिल टैंक चीन में विकसित Type 59 बताया जा रहा है. बांग्लादेश की सेना इस मॉडल का इस्तेमाल करती है. हालांकि विस्फोट की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. जांच के लिए सेना ने कदम उठाए हैं और तकनीकी खराबी या गोला-बारूद की समस्या समेत सभी संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-भारत की LPG सप्लाई पर युद्ध की मार, संकट में किसने दिया साथ? नाम जानकर चौंक जाएंगे

मामले की जांच जारी

ISPR ने कहा है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट किस वजह से हुआ. विस्तृत रिपोर्ट आने तक सेना ने अतिरिक्त जानकारी साझा करने से परहेज किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read