Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

China: चीन ने कोरोना के नियमों में ढील की आलोचना करने वालों के सोशल मीडिया खातों को किया बंद

China: सोशल मीडिया के पोस्ट में उन विशेषज्ञों पर निशाना साधा गया था, जिन्होंने कोरोना के चलते लगने वाले प्रतिबंधों को हटाने पर इस फैसले का बचाव किया था.

China

सांकेतिक तस्वीर

China: चीन में बढ़ते कोरोना के बीच अब चीन ने ऐसे लोगों पर अपनी नजर टेढ़ी करनी शुरु कर दी है, जो सोशल मीडिया के मंच से चीन की सरकार की कोविड नीतियों की आलोचना कर रहे थे.

अब चीन ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ कदम उठाते हुए सरकार की कोविड नीतियों की आलोचना करने वाले एक हजार से अधिक सोशल मीडिया खातों को बंद कर दिया है. बताया जा रहा है कि चीन द्वारा बंद किए इन खातों से लाखों फॉलोअर्स जुड़े हुए हैं.

किस तरह की पोस्ट पर बंद किए गए खाते!

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो ने इस संदर्भ में कहा है कि उसने चीनी कोविड विशेषज्ञों के खिलाफ व्यक्तिगत हमलों के रूप में बताए गए खातों को निलंबित या प्रतिबंधित कर दिया है. हालांकि वीबो ने यह यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस तरह के पोस्टों ने उसे इस तरह की कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया है.

पहले भी होती रही है आलोचना

दिसंबर में चीन ने अपने यहां लागू सख्त शून्य-कोविड नीति को खत्म कर दिया था. जिसके कारण माना जा रहा है कि यहां पर संक्रमण और मौतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. चीन की हो रही ऑनलाइन आलोचना हाल के दिनों में काफी हद तक कोविड नियमों में ढील दिए जाने को लेकर हो रही थी. इन नियमों में लॉकडाउन भी शामिल था.

इसे भी पढ़ें: Twitter: ट्विटर से हटाए गए कर्मचारियों को वादे के मुताबिक नहीं मिला लाभ

कोरोना के नियमों मे ढील दिए जाने की हुई थी आलोचना

एक रिपोर्ट के अनुसार हालिया लोगों द्वारा किए जा रहे सोशल मीडिया के पोस्ट में उन विशेषज्ञों पर निशाना साधा गया था, जिन्होंने कोरोना के चलते लगने वाले प्रतिबंधों को हटाने पर इस फैसले का बचाव किया था, जबकि इन्हीं लोगों ने कुछ हफ्ते पहले ही इन नियमों का समर्थन भी किया था.

इन पोस्टों में चिकित्साकर्मियों पर भी हमले किए गए हैं. बताया जा रहा है कि 1,120 खातों पर अस्थायी या स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

इस संदर्भ में चीन द्वारा कहा जा रहा है कि अलग विचार रखने वाले लोगों का अपमान करना या व्यक्तिगत हमलों और विचारों को प्रकाशित करना किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital