Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बीजेपी को कर्नाटक में हराया, अब MP, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भी धूल चटाएंगे : राहुल गांधी

राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं, जहां से राहुल गांधी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. अब उन्होंने न्यूयॉर्क पहुंचकर बीजेपी पर हमला बोला है.राहुल गांधी ने कहा कि ‘हमने कर्नाटक में बीजेपी को हराकर दिखाया है.

राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं, जहां से राहुल गांधी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. अब उन्होंने न्यूयॉर्क पहुंचकर बीजेपी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह से कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को धूल चटाई है, उसी तरह से तेलंगाना विधानसभा में भी उन्हें हराएंगे. देश की जनता भाजपा की नफरती विचारधारा को हराएगी. ये बातें राहुल ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस-यूएसए द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही.

राहुल गांधी ने कहा कि ‘हमने कर्नाटक में बीजेपी को हराकर दिखाया है. हम ये कर सकते हैं. हमने भाजपा को विधानसभा चुनाव में सिर्फ हराया नहीं है बल्कि, उन्हें धूल चटाई है. बीजेपी ने वहां पर सारे हथकंडे अपनाए, जांच एजेंसियों का सहारा लिया गया. उनके पास मीडिया थी. कांग्रेस के मुकाबले 10 गुना ज्यादा पैसा था, लेकिन फिर हार का मुंह देखना पड़ा. अब तेलंगाना में भी उन्हें करारी शिकस्त देंगे. तेलंगाना चुनाव के बाद बीजेपी को ढूंढना मुश्किल हो जाएगा. इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय मूल के न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि सिर्फ तेलंगाना ही नहीं, बल्कि, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हम कर्नाटक के जैसी ही प्रचंड जीत दर्ज करेंगे.

यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड ने बताई हादसे की वजह, 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी कोरोमंडल एक्सप्रेस

उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कांग्रेस पार्टी नहीं जो बीजेपी को हराएगी. ये भारत के लोग हैं, मध्य प्रदेश के लोग हैं, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के लोग हैं, जो समझ चुके हैं कि किस तरह से बीजेपी के लोग समाज में नफरत का जहर घोल रहे हैं. जिससे देश आगे नहीं बढ़ सकता है. ये विचारधारा की लड़ाई है. एक तरफ बीजेपी की बांटने वाली विचारधारा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की एकता और प्यार बढ़ाने वाली विचारधारा. कर्नाटक में बीजेपी ने ध्रुवीकरण की कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया. बता दें कि राहुल गांधी आज मैनहट्टन में एक रैली को संबोधित करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital