Bharat Express DD Free Dish

India Pakistan Conflict: भारत-पाक सीजफायर पर एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की डायलॉगबाजी, बोले- मैं नहीं होता तो एक हफ्ते के भीतर हो जाता परमाणु युद्ध

India Pakistan Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट खुद को दिए हैं. उन्होंने कहा कि, भारत-पाकिस्तान संघर्ष परमाणु युद्ध में बदल सकता था

India Pakistan Conflict: भारत-पाक सीजफायर पर एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की डायलॉगबाजी, बोले- मैं नहीं होता तो एक हफ्ते के भीतर हो जाता परमाणु युद्ध - भारत एक्सप्रेस

India Pakistan conflict, Trump ceasefire claim, Operation Sindoor, Indo-Pak missile strikes, Trump mediation, nuclear war threat, India Pakistan DGMO, Trump Nobel Prize demand, Indo-Pak peace talks, Trump vs Modi

India Pakistan Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट खुद को दिए हैं. उन्होंने कहा कि, भारत-पाकिस्तान संघर्ष परमाणु युद्ध में बदल सकता था, लेकिन उन्होंने व्यापार की नीति अपनाई और युद्ध को रोक दिया. डोनाल्ड ट्रंप ने ये बातें ओवल ऑफिस में नाटो के महासचिव मार्क रट के साथ मीटिंग के दौरान कही. उन्होंने कहा, हमने दुनिया में चल रही जंगों को काफी हद तक रोकने में सफल रहे हैं. चाहे वो भारत-पाकिस्तान हो या रवांडा और कांगो हो. जहां युद्ध 30 सालों से चल रहा था.

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि, भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष जिस गति से आगे बढ़ रहा था, उससे मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं कि यह एक हफ्ते के अंदर परमाणु युद्ध में बदल सकता था. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने व्यापार के जरिये इस युद्ध को रोक दिया. हमने कहा कि, जबतक इस युद्ध को सुलझा नहीं लोगे हम आपसे व्यापार को लेकर कोई बातचीत नहीं करेंगे. जिसके बाद दोनों देशों ने उनकी बातें मान ली.

10 मई को डोनाल्ड ट्रंप ने किया था सीजफायर का ट्वीट

बता दें कि, 6-7 मई के बीच भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. जिसमें भारत ने एक के बाद एक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदर तक बने आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप और लॉन्च पैड पर मिसाइलों से सटीक हमले किये. जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर भी मिसाइलों से हमले शुरू कर दिये. यह संघर्ष 3 दिनों तक चला. तभी 10 मई को सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच उन्होंने सीजफायर करा दिया है.

ये भी पढ़ें- Axiom-4 Mission: ‘मेथी और मूंग के बीज उगाए…हड्डियों की हेल्थ पर किए प्रयोग’, जानें 17 दिनों में शुभांशु शुक्ला ने ISS पर क्या-क्या किया?

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, वॉशिंगटन की मध्यस्थता के चलते भारत और पाकिस्तान तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं.

एक दर्जन बार डोनाल्ड ट्रंप कर चुके हैं दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस दावे को एक दर्जन से ज्यादा बार दोहराया है. उन्होंने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप अपने लिये शांति का नोबल प्राइज दिये जाने की मांग की.

भारत ने बार-बार ट्रंप के दावे को बताया बेबुनियाद

हालांकि भारत लगातार डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को बेबुनियाद बताता रहा है. भारत का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने की सहमति दोनों सेनाओं के DGMO की बातचीत के बाद बनी थी.

वहीं पीएम मोदी ने भी डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत को लेकर कहा कि, भारत इस मध्यस्थता को कभी स्वीकार नहीं करता है ना करेगा. यह संघर्षविराम इस्लामाबाद की गुजारिश के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के अधिकारियों की बातचीत के बाद खत्म हुआ.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read