Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Donald Trump का फिर से बड़ा दावा, भारत-पाकिस्तान समेत पांच युद्धों को रोका, नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर दुनिया भर में शांति स्थापित करने का श्रेय खुद को दिया है.

Donald Trump का फिर से बड़ा दावा, भारत-पाकिस्तान समेत पांच युद्धों को रोका, नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार - भारत एक्सप्रेस

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर दुनिया भर में शांति स्थापित करने का श्रेय खुद को दिया है. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पिछले पांच महीनों में पांच अंतरराष्ट्रीय युद्धों को रोका है, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष भी शामिल है. उन्होंने कहा,

“यह बाइडेन का युद्ध है और हम इससे बाहर निकलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मैंने पिछले पांच महीनों में पांच युद्ध रोके हैं और सच कहूं तो मैं चाहता हूं कि यह छठा युद्ध हो.”

ट्रंप का दावा

ट्रंप (Donald Trump) ने बताया कि उन्होंने थाईलैंड-कंबोडिया, कांगो-रवांडा, सर्बिया-कोसोवो और मिस्र-इथियोपिया जैसे संघर्षों को भी खत्म कराया है. उनका कहना है कि उन्होंने इन देशों से साफ शब्दों में कहा,

“अगर तुम लड़ोगे, तो अमेरिका कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा.”

ट्रंप (Donald Trump) के मुताबिक, इस दबाव के चलते संबंधित देशों ने युद्धविराम का रास्ता अपनाया है.

भारत-पाकिस्तान संघर्ष (Indo-Pakistani Conflict) को लेकर ट्रंप ने कहा कि,

“दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा था और पांच लड़ाकू विमान भी गिराए गए थे. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों से बातचीत की और व्यापार के माध्यम से दबाव बनाकर संघर्ष को रोका. हालांकि भारत सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि यह समझौता पूरी तरह द्विपक्षीय था और किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी.

इसे भी पढ़ें- Uttarkashi Disaster : राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य सरकार ने जारी किये 20 करोड़ रुपए, पुलिस बल की विशेष तैनाती

प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) का हकदार बताया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने औसतन हर महीने एक युद्ध खत्म कराया है और लाखों लोगों की जान बचाई है. ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर मैं नहीं होता, तो आज दुनिया में छह बड़े युद्ध चल रहे होते. हालांकि इन दावों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital